मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

पुलिस से पॉलिटिकल काम लिए जा रहे, चुनावों में भी पुलिस की ज़िम्मेदारी थी कि सरकार को चुनाव जिताएं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मृत सब इंस्पेक्टर सुश्री रश्मि यादव के परिवार से लखनऊ जनपद के गोंसाईंगज क्षेत्र के मलौली गांव स्थित आवास में जाकर भे…

पुलिस से पॉलिटिकल काम लिए जा रहे, चुनावों में भी पुलिस की ज़िम्मेदारी थी कि सरकार को चुनाव जिताएं: अखिलेश यादव
पुलिस से पॉलिटिकल काम लिए जा रहे, चुनावों में भी पुलिस की ज़िम्मेदारी थी कि सरकार को चुनाव जिताएं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मृत सब इंस्पेक्टर सुश्री रश्मि यादव के परिवार से लखनऊ जनपद के गोंसाईंगज क्षेत्र के मलौली गांव स्थित आवास में जाकर भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दारोगा रश्मि यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। 22 अप्रैल 2022 को अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महिला हेल्पडेस्क प्रभारी कु0 रश्मि यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में बने सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला था।



अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेठी में पिछड़ी जाति की एक महिला सब इंस्पेक्टर को तथाकथित प्रभुत्ववादी जाति के पुलिस अधिकारियों द्वारा जातिगत मानसिक उत्पीड़न के बाद जिस तरह आत्महत्या करने पर बाध्य होना पड़ा वह बेहद दुःखद एवं निंदनीय घटना है। माननीय न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषियों को निलम्बित कर जांच बिठाए। 



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री जी की जाति के लोग एक कोने से दूसरे कोने तक बैठे हैं और वही अन्याय कर रहे हैं। पुलिस दबाव में है उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था का सारा ढांचा बर्बाद कर दिया है।



यादव ने कहा कि मेहनत से परीक्षा पास करके रश्मि यादव को नौकरी मिली थी। वह जनता की सेवा करना चाहती थी। उसका आत्महत्या करना दुःखद है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार थाने पर काफी राजनीतिक दबाव में काम करना पड़ रहा था। एक विशेष जाति का होने से उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था।



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को विधिक मदद देगी। रश्मि को न्याय मिलना चाहिए। वह जातिवादी मानसिकता का शिकार बनी।



अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद में एक परिवार में हत्या की दुःखद घटना हुई लेकिन पुलिस सो रही है। अयोध्या में पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उसके अन्याय और विपक्ष की आवाज को बुलडोजर से दबाने के मामले विधानसभा में उठाए जाएंगे। भाजपा राज में हिरासत में मौतें, फर्जी एनकाउन्टर बड़े पैमाने पर हुए है। पत्रकारों को भी डराया जा रहा है। भाजपा राज में गैंग बनाकर लोगों को अपमानित करने का काम हो रहा है।



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा " कई जगहों पर पुलिस पर सवाल उठे हैं। पुलिस से पॉलिटिकल काम लिए जा रहे हैं। राज्य चुनावों में भी पुलिस की ज़िम्मेदारी थी कि सरकार को चुनाव जिताएं। जो लोग क़ानून व्यवस्था के नाम पर सरकार में आए उनको जवाब देना चाहिए कि एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कैसे हुई|



इस अवसर पर अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रो0 सुधीर पवार तथा लखनऊ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत भी उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।