मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

झूठे प्रचार के ही सहारे अपना कार्यकाल पूरा कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकारें: अखिलेश यादव का वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘भाजपा सरकार की नकली विकास की परतें खुलती जा रही हैं। खुद सरकारी आंकड़े ही भाजपा सरकार की नकारात्मक उपलब्धियों…

झूठे प्रचार के ही सहारे अपना कार्यकाल पूरा कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकारें: अखिलेश यादव का वार
झूठे प्रचार के ही सहारे अपना कार्यकाल पूरा कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकारें: अखिलेश यादव का वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘भाजपा सरकार की नकली विकास की परतें खुलती जा रही हैं। खुद सरकारी आंकड़े ही भाजपा सरकार की नकारात्मक उपलब्धियों और झूठे दावों की पोल खोल रहे हैं। जहां पुलिस की हिरासत में मौतों के मामलें में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है वहीं केन्द्र सरकार के रोजगार सम्बंधी झूठ की सच्चाई भी सामने आ गई है कि किस तरह लोगों को भ्रमित करने की साजिशें भाजपा रचती है। 



पुलिस की हिरासत में मौत होना दरअसल हत्या के बराबर होता है। इस मामले में उत्तर प्रदेश का नम्बर वन होना प्रदेश की भाजपा सरकार पर कलंक से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश में सन् 2020 से 2021 तक पुलिस हिरासत में 451 मौतें हुई, वहीं 2021 से 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 501 पहुंच गया है। इस तरह 2020 से 2022 के बीच भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में कुल 952 पुलिस हिरासत में मौतें हुई हैं।



उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘आठ साल की भाजपा सरकार में बड़ी तादात मैं युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। सन् 2014 के बाद से 22 करोड़ लोगों ने केन्द्र सरकार में नौकरी के लिए आवेदन किया है, लेकिन सिर्फ 7 लाख 22 हजार 311 युवाओं को ही नौकरी मिली है। भाजपा ने वादा किया था 2 करोड़ नौकरियां देने का जो वादा ही रह गया। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार युवाओं को नौकारी देने में फिसड्डी ही साबित हुई है।



उपर्युक्त आंकड़ों से साफ है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें झूठे प्रचार के ही सहारे अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। प्रदेश में जंगलराज है। महंगाई, बेकारी और भ्रष्टाचार की मार से आम आदमी परेशान है। भाजपा जनरोष से बचने के लिए क्षणिक उत्तेजना वाले मुद्दे उछाल कर अपना बचाव कर रही है। उसकी मंशा सच को छुपाने और झूठ फरेब को बढ़ाने की है।



, उन्होंने कहा, ‘‘सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधियों की पौबारह है। सत्ता के संरक्षण में सभी बेखौफ हैं। भाजपा सरकार पूंजीघरानों की पक्षधर है इसलिए उसे गरीबों की हाय की कतई परवाह नहीं है। रोजाना दुष्कर्म की घटनाओं के अलावा लूट, अपहरण और हत्याएं हो रही हैं। पुलिस हिरासत में मौतों पर तो राज्य सरकार को मानवाधिकार आयोग ने न जाने कितनी बार नोटिसें दे चुका है। फर्जी एनकाउंटरों की जांच में पुलिस अफसर तक फंस रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘भाजपा सरकार केन्द्र की हो या उत्तर प्रदेश की दोनों विकास के सभी मोर्चों पर विफल हैं। भाजपा राज में हर क्षेत्र में आई गिरावट से देश, प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। अर्थव्यवस्था डूब रही है, रूपये की कीमत घटती जा रही है और देश का धन लूटकर लोग विदेश भाग रहे हैं। भाजपा राज की यही उपलब्धियां है।   



पिछले 8 साल में 220599238 युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन मिला केवल 722311 को: मोदी सरकार का कबूलनामा



पुलिस की हिरासत में मौत होना दरअसल हत्या के बराबर होता है। इस मामले में उप्र का नंबर वन होना एक ऐसी नकारात्मक उपलब्धि है, जो उप्र की भाजपा सरकार के लिए किसी कलंक से कम नहीं। उस पर विडंबना ये है कि इसके ख़िलाफ़ जो पुलिस के पास जाएगा वो भी इस आँकड़े का हिस्सा बन सकता है।  शर्मनाक! अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

:


..आंकड़े बयां कर रहे बेरोजगारी का आलम: वरुण गांधी का मोदी सरकार पर वार, पूछा- जिम्मेदार कौन है?







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।