लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''उप्र में 5 साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में ‘व्यापक सुधार’ की ज़रूरत है।
सवाल उठाते हुए प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बिजली विभाग के निजीकरण पर उतारू सरकार ये बताए कि जब उनके हाथ में नियंत्रण ही नहीं होगा तो सुधार लागू कैसे होंगे। भ्रष्टाचार से साँठगाँठ का अंत ही हर सुधार का मूल है।
वहीँ, योगी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी ने कहा,''योगी जी के राज में यूपी में गुंडे बदमाशों लुटेरों के हौसले बेहद बुलंद हैं , गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर डॉक्टर दंपत्ति की गाड़ी खराब होने पर लुटेरों ने हमला कर दिया ,डॉक्टर दंपत्ति घायल हैं और योगी जी की पुलिस टरका रही , यूपी "ईज ऑफ डूइंग" अपराध प्रदेश बन गया है!
समाजवादी पार्टी ने कहा,''योगीराज में यूपी पुलिस हैवान बन चुकी है , पुलिस हत्याएं कर रही है , पुलिस वसूली कर रही है , पुलिस बलात्कार कर रही है , योगी जी किस मुंह से बेहतर कानून व्यवस्था के दावे करते हैं? यूपी में तो जंगलराज व्याप्त है और हालात बेहद भयावह हैं ,रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं , शर्मिंदगी है!