लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: लखनऊ में एक रैली को संबोधित करते हुए AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'' कल पीएम ने कहा कि साइकिल चलाने वाला आतंकवादी है। यह साइकिल सवारों का अपमान है। जब आप वोट दें, तो उन्हें बताएं कि ये बीजेपी (लोग) आतंकवादी हैं, साइकिल चलाने वाले नहीं| सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ के कैसरबाग स्थित रिफ़ा-ए-आम मैदान जनसभा को संबोधित किया।
पीएम मोदी के ''साइकिल' को आतंकी हमले से जोड़ने वाले'' बयान पर केजरीवाल ने कहा, पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सारे किसानों का आतंकवादी कहा और अब सारे गरीब साइकिल चलाने वालों को आतंकवादी कह रहे हैं। जब बटन दबाने जाओ तो बता देना कि बीजेपी वाले आतंकवादी हैं कि गरीब और किसान आतंकवादी हैं।
दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के निशान साइकिल का जिक्र करते हुए आतंकवाद से जोड़ दिया था| प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हरदोई की रैली में कहा था,'' वह हैरान थे कि अहमदाबाद ब्लास्ट में आतंकवादियों ने साइकिल का इस्तेमाल क्यों किया। जितने भी धमाके हुए सब समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर रखकर किये गये और मैं हैरान हूं कि उन्होंने (आतंकियों) साइकिल को क्यों पसंद किया|