मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Babu Jagjivan Ram Jayanti: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धंजलि

लखनऊ: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात दलित चिन्तक, समाजसेवी, दलितों के उत्थान के लिए आजन्म संघर्षरत रहने वाले भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री व राज???ेता बाबू जगजीवन राम की जयन्ती आज यहां प…

Babu Jagjivan Ram Jayanti: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धंजलि
Babu Jagjivan Ram Jayanti: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धंजलि | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात दलित चिन्तक, समाजसेवी, दलितों के उत्थान के लिए आजन्म संघर्षरत रहने वाले भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री व राज???ेता बाबू जगजीवन राम की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी।



इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी एवं कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री प्रदीप नरवाल ने बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन सदैव दलितों, गरीबों, शोषितों, वंचितों के उत्थान में समर्पित रहा। वह केन्द्रीय सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे, कई संगठनों के संस्थापक के रूप में अपने गुरूतर दायित्वों का निर्वहन किया।



 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी उ0प्र0 श्री प्रदीप नरवाल ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए दलितों के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया।



इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तनुज पुनिया, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री दिलीप रावत, श्री भीष्म जी, श्री संदीप सिंह आदि कांग्रेसजनों ने बाबू जगजीवन राम को पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।