मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा 'षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी': अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। सम…

भाजपा 'षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी': अखिलेश यादव
भाजपा 'षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी': अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और दुःखी है। समाज में नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा सरकार के कारनामों के कारण जनता ने भी तय कर लिया है कि वह सन् 2024 में भाजपा सरकार की विदाई अवश्य करेगी।


अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में किसान एवं सिख समाज के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट के उपरांत उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कुप्रचार करती रहती है। समाजवादी पार्टी के बारे में बेबुनियाद ऊल-जुलूल बातें फैलाई जा रही है।


 यादव ने कहा कि सन् 2022 के विधानसभा चुनाव में धांधली की गई। हजारों समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट नहीं पड़ने पाए। प्रशासन का पूरा दुरूपयोग हुआ। समाजवादी सरकार में निवेश भी आया था और विकासकार्य भी हुए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने बदले की भावना से समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकासकार्यों और योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश विकासकार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान का ईमानदारी से पालन नहीं कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। विद्युत आपूर्ति में कटौती की जा रही है। भाजपा को अंधेरा पसंद है। इसलिए प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही है।


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की घोर उपेक्षा है। महंगाई के कारण किसानों के सामने अर्थ संकट है। भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गरीब की कमर टूट गई है। महिलाएं अपमानित हो रही है। नौजवान बेकारी से परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है।


बिजनौर जनपद के कपिल कुमार ने बताया कि बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 17 गांवो की सम्पूर्ण भूमि किसानों के नाम से खारिज कर द्वेषवश सरकारी घोषित कर दी गई है जबकि किसान 70 वर्षों से काबिज हैं। भाजपा सरकार लघु किसानों को भूमाफिया जैसे संगीन मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर उनकी खड़ी फसलें जुतवा रही है। इससे क्षेत्र की जनता में डर का माहौल बना हुआ है। निर्दोषों को फर्जी केसों में फंसाया जा रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।