मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दैनिक भास्कर और भारत समाचार के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा कायरतापूर्ण हरकत: बोले धीरज गुर्जर- लोकतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता की शत्रु है भाजपा

● दैनिक भास्कर और भारत समाचार के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा कायरतापूर्ण हरकत:धीरज गुर्जर● समाचार समूहों पर छापेमारी भाजपा सरकार की कायरतापूर्ण कार्यवाही:धीरज गुर्जर● भाजपा सत्ता के अहंकार में स…

दैनिक भास्कर और भारत समाचार के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा कायरतापूर्ण हरकत: बोले धीरज गुर्जर- लोकतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता की शत्रु है भाजपा
दैनिक भास्कर और भारत समाचार के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा कायरतापूर्ण हरकत: बोले धीरज गुर्जर- लोकतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता की शत्रु है भाजपा | फ़ोटो: TVL News

● दैनिक भास्कर और भारत समाचार के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा कायरतापूर्ण हरकत:धीरज गुर्जर

● समाचार समूहों पर छापेमारी भाजपा सरकार की कायरतापूर्ण कार्यवाही:धीरज गुर्जर

● भाजपा सत्ता के अहंकार में संवैधानिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था को गुलाम बनाने पर आमादा है:धीरज गुर्जर

● परिपक्व जनता सब देख रही है, भाजपा के अहंकार से कांग्रेस लड़ेगी :धीरज गुर्जर



लखनऊ:  अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी श्री धीरज गुर्जर ने समाचार पत्र व टीवी चैनल  समूह पर भाजपा सरकार के इसारे पर आयकर विभाग की छापेमारी को बदले की भावना से की गयी कार्यवाही बताते हुए कहा कि भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश मे तानाशाही पूर्ण शासन का उत्तर कोरिया मॉडल लागू करने के लिये संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित करने के लिये दमनात्मक कार्यवाही पर उतारू है। भाजपा पूरी तरह से लोकतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता की शत्रु के रूप में सबको दबाने की हर कदम साजिश कर रही है। कांग्रेस ऐसी दमनात्मक कार्यवाही का विरोध सड़क से संसद तक करेगी और पीड़ितों के साथ खड़ी है।




राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर ने कहा समाचार समूहों पर छापेमारी भाजपा सरकार की कायरतापूर्ण कार्यवाही है अगर उसमें हिम्मत है तो वह निष्पक्ष पत्रकारिता का सामना करते हुए अपनी जवाबदेही संविधान के अंतर्गत सुनिश्चित करे,उंन्होने कहा कि भाजपा अपनी सरकार की विफलताओं से बौखलाकर हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी से लेकर अनेक विपक्षी नेताओ सहित न्यायधीशों,नौकरशाहो,अपनी ही सरकार के मंत्रियों की जासूसी कराकर सत्ता को नियंत्रित करने का पाप कर रही है जो कांग्रेस के रहते सम्भव नही है।



कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में संवैधानिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था को गुलाम बनाने पर आमादा है।इसी लिये उसने भारत समाचार समूह व भाष्कर समूह का उत्पीड़न करने के लिये कायराना हरकत करते हुए आयकर के छापे डलवाये है जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा।



उंन्होने कहा कि भारत की परिपक्व जनता सब देख रही है,भाजपा के अहंकार से देश को मुक्ति दिलाने का समय है और इसके लिये कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष कर समवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करेगीं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।