मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: जज के मकान में कुल्हाड़ी से गला काटकर केयरटेकर की हत्या, पत्नी ने देवर पर लगाया आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक जज के घर में उनके ही नौकर की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका खून से लथपथ शव घर के…

लखनऊ: जज के मकान में कुल्हाड़ी से गला काटकर केयरटेकर की हत्या, पत्नी ने देवर पर लगाया आरोप
लखनऊ: जज के मकान में कुल्हाड़ी से गला काटकर केयरटेकर की हत्या, पत्नी ने देवर पर लगाया आरोप — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक जज के घर में उनके ही नौकर की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला। कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पत्नी ने उसके छोटे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी ने देवर के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि वारदात में प्रेम-प्रसंग की भी बात सामने आई है।



चिनहट के दयाल रेजिडेंसी में रहने वाले एक जज के मकान में उनके ही नौकर मोहित साहू (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मकान के अंदर मिला।



मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी मोहित साहू (32) लखनऊ में मोटर मैकेनिक था। वह चिनहट के दयाल रेजीडेंसी में एक जज के मकान में बतौर केयर टेकर रहता था। उसके साथ पत्नी और तीन बच्चे रहते थे। रविवार सुबह पुलिस को मोहित की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



पुलिस के मुताबिक, मोहित की पत्नी ने अपने देवर भूपेंद्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि भूपेंद्र का मोहित से जमीन का विवाद चल रहा था। बावजूद इसके वो शनिवार को मोहित से मिलने आया था। रात में खाना खाकर सबके साथ सोया था। सुबह करीब 6 बजे वह घर के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान भूपेंद्र ने कुल्हाड़ी से मोहित पर हमला कर दिया। उसने गले में कुल्हाड़ी मारकर हत्या की और फरार हो गया। इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम तिवारी का कहना है कि आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।



मृतक मोहित का सबसे छोटा भाई दोमान भी लखनऊ के तिवारीगंज में रहता है। उसने बताया कि एक साल पहले हत्या का आरोपी भूपेंद्र भी मोहित के साथ रहता था। भूपेंद्र का मोहित की पत्नी से प्रेम-प्रसंग हो गया था। इसकी वजह से मोहित ने उसे भगा दिया था। पुलिस प्रेम-प्रसंग की कहानी को भी हत्या की वजह मानकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने जज के घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।