लखनऊ : लखनऊ में उच्च शिक्षा कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''ध्यान रखें कि कैंपस के अंदर ऐसे कार्य न हों, जो भारतीय मूल्य-आदर्शों और राष्ट्रीयता के विपरीत धारा को जन्म देते हों|
योगी आदित्यनाथ ने कहा,''2017 में जब हम आए थे तब बहुत चुनौतियां थी, उस समय हमारे पास वेतन देने तक के पैसे नहीं थे। तब हमने कार्य प्रारंभ किया था। आज उत्तर प्रदेश देश के अंदर राजस्व संपन्न प्रदेश है और अपनी आय को दोगुना कर चुका है|
CM योगी ने कहा,'' पिछले कुछ वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है, कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। हम अच्छी प्रयोगशालाओं, कक्षाओं और फैकल्टी के साथ उत्तर प्रदेश को एजुकेशन हब बनाने के लिए काम कर रहे हैं|
योगी आदित्यनाथ ने कहा,''हम 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के लिए कमर कस रहे हैं और अकेले शिक्षा क्षेत्र में निवेश के 54 प्रस्ताव और 1,57,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा आबादी है। हम अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के निर्माण की योजना बना रहे हैं|