लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश कम होने से सूखे जैसे आसार बन गए हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत दी है। उन्होंने सभी 75 जिलों में सूखे के स्थिति के सर्वेक्षण के लिए आदेश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मानसून की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने सूखे की स्थिति के आकलन के लिए प्रदेश के सभी जनपदों के सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सर्वेक्षण कार्य के लिए सभी 75 जनपदों में 75 टीमें लगाई जाएं। सभी जिलाधिकारी संबंधित जनपदों में टीम गठित करें।जनपद के एक अपर जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा एक तहसील स्तरीय अधिकारी टीम में सम्मिलित किए जाएं।
प्रदेश के 62 जनपदों में औसत से कम बारिश हुई है। इसलिए प्रभावित जनपदों में अग्रिम आदेशों तक भू-राजस्व एवं राजकीय नलकूपों से सिंचाई की वसूली स्थगित रखी जाए। किसानों के ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन भी नहीं काटे जाएं। सूखे से प्रभावित जिलों में लगान स्थगित रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को दलहन, तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। किसान अपनी फसलों की सिंचाई समय से कर सकें।
बैठक में उन्होंने कहा,''सिंचाई विभाग नहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखें तथा बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बढ़ाए|