मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कैंसर अस्पताल का लोकार्पण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सुपर स्पेशल्टी कैंसर अस्पताल एवं दो नवनिर्मित फ़्लाइओवर का लोकार्पण किया| रक्षा मंत्री राजनाथ सिं…

CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कैंसर अस्पताल का लोकार्पण
CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कैंसर अस्पताल का लोकार्पण | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सुपर स्पेशल्टी कैंसर अस्पताल एवं दो नवनिर्मित फ़्लाइओवर का लोकार्पण किया| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,'' आज लखनऊ में दो नवनिर्मित फ़्लाइओवर एवं एक सुपर स्पेशल्टी कैंसर अस्पताल का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में हुआ। निश्चित रूप से लखनऊ वासियों को इनके खुल जाने से बहुत लाभ होगा। लखनऊ में infrastructure upgradation लगातार हो यही मेरा प्रयास रहता है।




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''आज लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में 54 बेड वाले एक नवनिर्मित Super Specialty Cancer Institute और Hospital का उद्घाटन हुआ है।  मुझे बताया गया है कि भविष्य में यहां Bed Capacity बढ़ कर 1250 Beds की होगी।इससे लखनऊ की जनता को बहुत मदद मिलेगी।



राजनाथ सिंह ने कहा कि,कैंसर जैसे प्राणघातक रोग के इलाज के लिए लखनऊ में इतना बड़ा अस्पताल होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।इस अस्पताल के खुलने से अब कैंसर के इलाज के लिए लखनऊ ही नहीं बल्कि आस पास के सभी जिलों में भी किसी को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई के चक्कर काटने की जरूरत नही पड़ेगी।




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,लखनऊ का सांसद होने के नाते मेरी यह कोशिश है कि लखनऊ का चतुर्दिक विकास हो।इसमें मुख्यमंत्रीजी ने जहां पूरी रूचि ली है वहीं योगी आदित्यनाथजी के मार्गदर्शन में उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य ने भी पूरी रूचि ली है। मैं दोनो को, विशेषरूप से मुख्यमंत्रीजी को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।