मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

CM योगी ने दिए कोरोना वैक्सीन स्टोरेज सेंटर्स में CCTV और वैक्सीन कैरियर वाहनों में GPS लगाने के निर्देश, बोले-निकट भविष्य में आने की सम्भावना

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीन जल्द ही आने की सम्भावना है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन स्टोरेज सेन्टर्स में सी.सी.टी.वी. लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन…

CM योगी ने दिए कोरोना वैक्सीन स्टोरेज सेंटर्स में CCTV और वैक्सीन कैरियर वाहनों में GPS लगाने के निर्देश, बोले-निकट भविष्य में आने की सम्भावना
CM योगी ने दिए कोरोना वैक्सीन स्टोरेज सेंटर्स में CCTV और वैक्सीन कैरियर वाहनों में GPS लगाने के निर्देश, बोले-निकट भविष्य में आने की सम्भावना | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीन जल्द ही आने की सम्भावना है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन स्टोरेज सेन्टर्स में सी.सी.टी.वी. लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन कैरियर वाहनों में जी.पी.एस. लगाया जाए, जिससे इसकी सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के निकट भविष्य में आने की सम्भावना है। अतः इसके दृष्टिगत इसकी सुरक्षित स्टोरेज तथा कोल्ड चेन की स्थापना के सम्बन्ध में एक फूलप्रूफ कार्य योजना तैयार की जाए। यह कार्य योजना स्वास्थ्य एवं गृह विभाग संयुक्त रूप से तैयार करें।यह सुनिश्चित किया जाए कि वैक्सीन का दुरूपयोग किसी भी हाल में न होने पाए। पूर्व में रूबेला तथा खसरे की रोकथाम के लिए चलाए गए वैक्सीनेशन अभियानों के अनुभवों के आधार पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए|



CM योगी आदित्यनाथ ने ''वैक्सीन की सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं आगामी 15 दिसम्बर, 2020 तक तैयार करने के निर्देश दिए। CM ने वैक्सीन स्टोरेज सेन्टर्स में सी.सी.टी.वी. लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन कैरियर वाहनों में जी.पी.एस. लगाया जाए, जिससे इसकी सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।




 अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रति पूरी सतर्कता बरतते हुए लोगों को इसके सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जाए।आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी जाए|




योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''प्रत्येक जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नियमित रूप से सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक आहूत करते हुए कार्यों की समीक्षा की जाए और आगे की रणनीति बनाई जाए|कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। 




योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों की भर्ती में कोई समस्या न पेश आए| कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की आवश्यकता का आकलन करते हुए अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। कोविड अस्पतालों में दवाओं तथा अन्य सामग्री की कोई कमी न होने पाए| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।