मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

CM योगी ने 100 से अधिक केस आ रहे जिलों में 'कोरोना कर्फ्यू' लागू करने के दिए निर्देश, बोले- 'इस लड़ाई में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं'

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति व बचाव के उपायों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को को…

CM योगी ने 100 से अधिक केस आ रहे जिलों में 'कोरोना कर्फ्यू' लागू करने के दिए निर्देश, बोले- 'इस लड़ाई में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं'
CM योगी ने 100 से अधिक केस आ रहे जिलों में 'कोरोना कर्फ्यू' लागू करने के दिए निर्देश, बोले- 'इस लड़ाई में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं' | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति व बचाव के उपायों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को कोविड नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपदों-लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, गौतमबुद्धनगर, बरेली एवं बलिया के अधिकारियों के साथ संवाद कर कोविड-19 की स्थिति की जानकारी प्राप्त की है।



 मुख्यमंत्री ने कहा कि,'कोविड-19 के विरुद्ध संघर्ष को पूरी तैयारी के साथ मजबूती से लड़ना होगा। इस संघर्ष में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने में सफलता मिली है। उसी प्रकार से इस बार भी मजबूती से लड़ाई लड़ते हुए हम सफल होंगे| प्रदेश के जिन जनपदों में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 500 से अधिक है या प्रतिदिन 100 से अधिक केस आ रहे हैं, उन सभी जनपदों में कोरोना कर्फ्यू लागू किया जाए|





 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,';कोविड-19 का प्रसार नियंत्रित करने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। जनपदों में वरिष्ठ अधिकारियों के कोविड संक्रमित होने पर तत्काल शासन को सूचना दी जाए|




 उन्होंने कहा.''वर्तमान समय में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम चल रहा है, ऐसे में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी को स्वयं पूरी सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए|




 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'कोविड-19 के विरुद्ध संघर्ष में संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई का केन्द्र बिन्दु बनाया जाए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का प्रभावी संचालन किया जाए| कोविड से सम्बन्धित सभी गतिविधियों की निगरानी की जाए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में वरिष्ठ अधिकारी दिन में 02 बार बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेकर कार्यवाही करें|




 उन्होंने कहा,''कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। RT-PCR टेस्ट की संख्या बढ़ाने और लैब्स की क्षमता का विस्तार करते हुए कुल टेस्टिंग में लगभग 70 प्रतिशत टेस्ट RT-PCR से सम्पन्न किए जाएं| निजी लैब्स के साथ संवाद करते हुए इनके सहयोग से टेस्टिंग बढ़ाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी लैब्स द्वारा कोविड-19 की जांच निर्धारित दर पर ही सम्पन्न हो| 




 उन्होंने कहा,''प्रत्येक संक्रमित रोगी के 30 से 35 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करते हुए 24 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत टेस्टिंग की जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा संवाद रखा जाए| जनपदों में एल-2 और एल-3 कोविड बेड की संख्या में पर्याप्त वृद्धि की जाए।  निजी अस्पतालों को भी डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने की तैयारी की जाए। डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों हेतु मैनपावर को प्रशिक्षित कराया जाए| कोविड संक्रमण के उपचार के सम्बन्ध में वर्चुअल आई.सी.यू. के साथ संवाद बनाते हुए कार्यवाही की जाए। प्रत्येक दशा में 50 प्रतिशत एम्बुलेंस को कोविड कार्य से सम्बद्ध किया जाए|




सभी जनपदों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित रहे। कोविड अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग हो। रेलवे, बस स्टेशनों, एयरपोर्ट आदि पर स्क्रीनिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं| स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाए। कोविड के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की फेक न्यूज का तत्काल खंडन हो। कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था सख्ती से लागू हो। इन जोन्स में पी.आर.डी., एन.सी.सी., सिविल डिफेंस आदि की सेवाएं ली जाएं|




गेहूं क्रय केन्द्रों पर भी कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित करते हुए गेहूं खरीद की कार्यवाही की जाए। 30 अप्रैल तक सभी माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे|वै क्सीनेशन कार्य को तेजी से संचालित किया जाए। वैक्सीन की डोज लगाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वैक्सीन का वेस्टेज न हो|




वैक्सीन की उपलब्धता के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से समन्वय करते हुए लोगों को जानकारी दी जाए। कोविड-19 संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए जनपद स्तर की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग ध्यान दें|




CM ने जिलाधिकारी लखनऊ से जनपद में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनपद में एल-2 और एल-3 के बेड की संख्या में तेजी से पर्याप्त वृद्धि की जाए तथा वेंटिलेटर्स को भी सक्रिय किया जाए। जनपद लखनऊ में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित किया जाए। कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक घर में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए|स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान के साथ नगर निगम, फायर ब्रिगेड आदि को भी जोड़ा जाए। '108' एम्बुलेंस सेवा की आधी एम्बुलेंस कोविड-19 के कार्य के साथ सम्बद्ध की जाएं|यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी चिकित्सा संस्थानों एवं लैब्स में कोविड-19 की जांच निर्धारित दर पर सम्पन्न की जाए|




CM ने जनपद प्रयागराज में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद निर्देश दिए कि जनपद में यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया जाए। प्रयागराज जनपद में संक्रमित रोगियों के लिए एम्बुलेंस की निरन्तर उपलब्धता बनी रहे। ASL एम्बुलेंस को भी कोविड कार्य में लगाया जाए। स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य प्रभावी ढंग से चलाया जाए|



 उन्होंने जनपद वाराणसी में कोविड-19 की स्थिति से अवगत होने के उपरान्त जनपद में एल-2 व एल-3 बेड की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। कोविड अस्पतालों में मैनपावर की पर्याप्त उपलब्धता रहे। ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। HFNC की भी उपलब्धता रहे। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड और नॉन कोविड के अस्पताल अलग-अलग संचालित|




योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर की कोविड स्थिति से अवगत होने के उपरान्त टेस्टिंग की क्षमता विस्तार के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जाएं एवं मैनपावर को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने निजी लैब को निर्धारित दर पर टेस्टिंग के कार्य से जोड़ने के निर्देश भी दिए। कोविड-19 के उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने बेड, वेंटिलेटर्स तथा HFNC की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।'108' एम्बुलेंस सेवा की आधी एम्बुलेंस को कोविड कार्य में लगाने के साथ ही PPE किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए| योगी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में निजी क्षेत्र के अस्पताल को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने की कार्यवाही तेजी से की जाए|



योगी ने जनपद गोरखपुर में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी लेने के उपरान्त कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी लैब में कोविड-19 की जांच निर्धारित दर पर ही की जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि लेने पर सम्बन्धित लैब्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए| 




जनपद बरेली में 300 एल-2 व एल-3 बेड्स की व्यवस्था की जाए तथा वेंटिलेटर व HFNC की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल भी बनाया जाए|जनपद बलिया में वेंटिलेटर व HFNC को फंक्शनल किया जाए तथा एल-3 बेड्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाए| जनपद मेरठ के लिए भी कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।