मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि...: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: UP Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी, 80% BJP के साथ होंगे और 20% हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे। हमने जाति, मत, मज़हब की बात नहीं की थी…

अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि...: योगी आदित्यनाथ
अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि...: योगी आदित्यनाथ | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: UP Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी, 80% BJP के साथ होंगे और 20% हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे। हमने जाति, मत, मज़हब की बात नहीं की थी।  80% वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20% वो लोग जिन्हें हमेशा विरोध करना है|



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के एजेंडे को बदला है। पहले जाति, मत, मज़हब और परिवार के इर्द-गिर्द बनी भारत की राजनीतिक व्यवस्था में आज विकास, सुशासन, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं चर्चा का विषय हैं|



अखिलेश भी नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं क्योंकि..

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं। जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है|



 गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा

CM योगी ने कहा कि,नए भारत में विकास सबका होगा लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। नया भारत संविधान के अनुरूप चलेगा, शरीयत के अनुरूप नहीं। मैं स्पष्टता से क?? सकता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा|



उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा 

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ,''प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए|



कानून का भय हर उस व्यक्ति के मन में होना चाहिए जो सुरक्षा के लिए खतरा

विपक्ष के ठोको राज के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''कानून का भय हर उस व्यक्ति के मन में होना चाहिए जो सुरक्षा के लिए खतरा है। यही फर्क है कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर 3-4 दिन के अंदर एक बड़ा दंगा होता था, महीनों तक कर्फ्यू रहता था, अराजकता चरम पर थी और गुंडागर्दी होती थी| पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा। आज तो प्रदेश में कावड़ यात्रा शानदार तरीके निकलती है ये आस्था का सम्मान है और प्रदेश के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराता है|




 स्कूल में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए

हिजाब मामले पर योगी ने कहा कि,''भारत की व्यवस्था संविधान के अनुरूप चलनी चाहिए, हमारी व्यक्तिगत आस्था और पसंद-नापसंद हम देश और संस्थाओं पर लागू नहीं कर सकते हैं। क्या मैं UP में सभी कर्मचारियों या लोगों को बोल सकता हूं कि आप भी भगवा धारण करें? स्कूल में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए|



अखिलेश के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''अखिलेश जी के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है, क्या ये बीजेपी की सरकार के समय हुआ था? 2013 में तो बीजेपी की सरकार भी नहीं थी। इनके खिलाफ और भी बहुत सारे मामले हैं, क्या ये बीजेपी के कारण हुआ है?|



15 करोड़ लोगों को राशन की भी डबल डोज़ दी जा रही

योगी ने कहा कि,''डबल इंजन की सरकार है इसलिए UP में 15 करोड़ लोगों को राशन की भी डबल डोज़ दी जा रही है। अखिलेश यादव को संभवत: इन आंकड़ों की जानकारी नहीं होगी। बड़े बाप के पुत्र हैं वो आराम से 12 घंटे सोते हैं और 6 घंटे अपनी मित्र मंडली के साथ व्यतीत करते हैं|



UP में पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए... कहीं कोई दंगा नहीं हुआ

योगी ने कहा कि,'''UP में पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए कहीं कोई दंगा नहीं हुआ, नहीं तो यहां दंगे और गुंडागर्दी होती थी। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बंगाल में इतने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होते हैं? बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान BJP कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार हो रहा था| बूथ कैप्चर किए जा रहे थे और केरल में भी ऐसे ही हुआ था और ये लोग जो बंगाल से यहां आकर अराजकता फैलाने की बात कर रहे हैं, इसके प्रति जनता को अलर्ट करने की जरूरत थी कि सावधान जो सम्मान और सुरक्षा मिली है उस पर सेंध लगाने के लिए लोग आ गए हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।