लखनऊ: अधिकारियों के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के सभी संकल्प बिंदुओं को 5 वर्षों में लक्ष्यवार ढंग से पूरा किया जाए, प्रत्येक विभाग 100 दिन, 6 माह तथा वार्षिक लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी पूर्ति करें।
नोडल अफसर प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रत्येक माह जिले का दौरा करें, विभिन्न विभागों के खाली पदों पर भर्ती से जुड़े मामलों को तेजी से आगे बढ़ाएं, यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए 10 प्राथमिक सेंटर को चिन्हित करें|
अधिकारियों के साथ बैठक में CM ने कहा,''ई-ऑफिस व्यवस्था को लागू करने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करें, सभी विभागों में सिटीजन चार्टर लागू किया जाए, पंचायत सहायकों की तैनाती को पूर्ण किया जाए, भारत सरकार से प्राप्त होने वाले पत्रों के उत्तर की एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए|