लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (डीएसएमएनआरयू) की 26 वर्षीय दिव्यांग छात्रा अंजलि यादव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। वह स्पेशल बीएड एचआई की छात्रा थी। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (डीएसएमएनआरयू) की छात्रा ने आत्महत्या की | बीएड सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा अंजलि ने विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावास में सुसाइड किया|
छात्रा अंजलि की मौत से आक्रोशित छात्रों ने विवि के बाहर मोहान रोड पर जाम लगाकर देर रात प्रदर्शन किया। छात्र वीसी को हटाने के लिए नारेबाजी कर रहे थे।सूचना पर एसीपी काकोरी, पारा इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आला अफसरों के समझाने के बाद भी बच्चे पूरी रात धरने पर बैठे रहे। धरना रविवार को भी जारी, हालांकि, संख्या आधी हुई है। छात्र ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों में मामले में विवि द्वारा गठित जांच कमेटी में छात्राव??स की ही वार्डेन को शामिल करने पर सवाल उठा रहे हैं।
गोमती नगर के गौरी गांव निवासी श्रवणबाधित छात्रा अंजलि यादव (26) शकुंतला विवि के दिव्यांग गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 212 में रहती थी। हॉस्टल की छात्राओं ने साइन लैंग्वेज में सामान्य विद्यार्थियों को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे खाने के लिए वो अंजलि को बुलाने उसके कमरे पर गईं तो दरवाजा बंद था। दरवाजे के ऊपर लगे शीशे झांका तो अंजलि दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी। स्टूडेंट्स ने धक्का देकर दरवाजा खोला और अंजलि को उतारा।
वहीं, गोमती नगर निवासी महेश यादव ने बताया कि कॉलेज दूर होने के कारण बेटी अंजलि को कॉलेज में हॉस्टल दिलवा दिया था। छुट्टी होने पर बेटी घर आ जाती थी। कुछ दिनों पहले बेटी घर आई थी, लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। वह खुशमिजाज थी।