मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की, योगी बोले-समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हुआ। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्त…

मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की, योगी बोले-समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत
मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की, योगी बोले-समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हुआ। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा|  उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।



सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है।    उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है।  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।



सीएम योगी ने कहा कि ,श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। शोक की इस घड़ी में उनके पुत्र श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिवार, समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करात हूं। मुलायम सिंह यादव जी एक जुझारू और संघर्षी नेता थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे| प्रदेश की राजनीति के वे 5 दशक तक केंद्र बिंदू रहें। उन्होंने एक अहम भूमिका का निर्वहन देश और राज्य की राजनीति में किया। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।