मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हाथरस कांड: मायावती ने कहा- गवाहों को धमकाने का मामला गंभीर, सरकार फिर कठघरे में है और लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा?

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप और 20 साल की पीड़िता की मौत मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पीड़िता के भाई ने एक हलफनामा दाखिल कर बताया कि इस महीने सुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार और उनके वकीलों को धम…

हाथरस कांड: मायावती ने कहा- गवाहों को धमकाने का मामला गंभीर, सरकार फिर कठघरे में है और लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा?
हाथरस कांड: मायावती ने कहा- गवाहों को धमकाने का मामला गंभीर, सरकार फिर कठघरे में है और लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप और 20 साल की पीड़िता की मौत मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पीड़िता के भाई ने एक हलफनामा दाखिल कर बताया कि इस महीने सुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार और उनके वकीलों को धमकियां मिली थीं और उनपर दबाव बनाया जा रहा है| हाईकोर्ट में दाखिल किए गए इस हलफनामे में पीड़िता के भाई ने बताया कि यह घटना हाथरस की स्पेशल कोर्ट में 5 मार्च की सुनवाई के दौरान की है|



इस मामले को लेकर सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 'यूपी के अति-दुःखद व शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को धमकाने का मामला बेहद गंभीर है। यह राज्य सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े करता है। मायावती ने कहा कि,'लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा?




मायावती ने ट्वीट कर कहा,''यूपी के अति-दुःखद व शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में जिन कठिनाईयों का लगातार सामना है वह जग-जाहिर है, किन्तु उस सम्बंध में जो नए तथ्य अब कोर्ट में उजागर हुए वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्यशैली पर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं।



हाथरस काण्ड में नए तथ्यों का मा. हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर गवाहों को धमकाने आदि की जाँच का आदेश देने से यूपी सरकार फिर कठघरे में है व लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा? यह आम धारणा कि यूपी में अपराधियों का राज है व न्याय पाना अति-कठिन, क्या गलत है?




बता दें कि,'''हाथरस कांड मामले में सुनवाई कर रही इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा है कि वो इस केस के ट्रायल को हाथरस से बाहर भेज सकती है| हाईकोर्ट के दो जजों की बेंच ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि वो इस संभावना पर विचार करेगी कि इस केस को उसी कोर्ट में रखना है या फिर कहीं और ट्रांसफर करना है| कोर्ट ने अपने आदेश में पीड़ित पक्ष की मुख्य कानूनी सलाहकार सीमा कुशवाहा को मिली धमकियों का जिक्र भी किया है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।