मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“नाराजगी की कोई बात नहीं, निष्पक्ष जांच होगी...गड़बड़ी होने पर कार्रवाई होगी ”: पीडब्ल्यूडी ट्रांसफर घोटाले पर बोले योगी के मंत्री जितिन प्रसाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नाराजगी के बाद जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| दिनेश खटीक के आलावा PWD मंत्री ज…

“नाराजगी की कोई बात नहीं, निष्पक्ष जांच होगी...गड़बड़ी होने पर कार्रवाई होगी ”: पीडब्ल्यूडी ट्रांसफर घोटाले पर बोले योगी के मंत्री जितिन प्रसाद
“नाराजगी की कोई बात नहीं, निष्पक्ष जांच होगी...गड़बड़ी होने पर कार्रवाई होगी ”: पीडब्ल्यूडी ट्रांसफर घोटाले पर बोले योगी के मंत्री जितिन प्रसाद | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नाराजगी के बाद जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| दिनेश खटीक के आलावा PWD मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज बताये जा रहे है| खबर ये भी है कि जितिन प्रसाद आज अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली आ सकते हैं| हालांकि जितिन प्रसाद ने नाराजगी की की ख़बरों को ख़ारिज कर दिया|



यूपी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, PM मोदी और CM योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर विभाग में कोई अनियमितताएं हैं तो सरकार ठोस कदम उठाएगी। एक निष्पक्ष जांच होगी और जहां गड़बड़ी है, वहां कार्रवाई होगी और बदलाव भी होगा... नाराजगी की कोई बात नही है|



केंद्रीय नेताओं से मिलने के सवाल पर जितिन प्रसाद ने कहा, जहां तक केंद्रीय नेताओं से मिलने की बात है जब भी हमें समय मिलता है हम उनसे मिल सकते हैं। लेकिन अभी उनसे मिलने का मेरा कोई विचार नहीं है|



भ्रष्टाचार मामले में पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पांच निलंबित



उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख और मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता सहित कुल 5 अधिकारियों को विभाग में स्थानांतरण अनियमितताओं के कारण निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई PWD मंत्री जितिन प्रसाद के OSD अनिल कुमार पांडेय पर 18 जुलाई को की गई कार्रवाई के बाद हुई है।



 बता दें कि ,'PWD में तबादलों में गड़बड़ियों पर पहली गाज पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी (OSD) अरुण कुमार पांडे पर गिरी| 'तबादलों के नाम पर पैसो की उगाही मामले में पीडब्लूडी के मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय को सोमवार को हटा दिया गया था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।