लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने अन्तर्जनपदीय शातिर नकबजन/चोरो के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है|अन्तर्जनपदीय शातिर नकबजन/चोरो के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना मड़ियांव पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने बताया,''थाना मड़ियाव पुलिस टीम द्वारा ''सोमवार 14.02.2022 को चेकिंग के दौरान बैगनार कार में सवार 5 चोरों को गिरफ्तार कर घरो से चोरी हुए करीब 8 लाख कीमती सोने चादी के जेवरात व नगद 2,34,650/रूपया बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया,''सोमवार को थाना मड़ियांव पुलिस बल विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत आईआईएम तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे कि तभी दुबग्गा की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो पुलिस बल को देखकर कार वापस मोड़कर पुनः दुबग्गा की तरफ भागने लगे संदेह पर पुलिस टीम द्वारा आईआईएम तिराहे से दुबग्गा की तरफ करीब 200 मीटर की दूरी पर घेर कर पकड़ लिया गया|
वाहन (वैगनार नं0 UP32 HN 7314) में ड्राइवर सहित पाँच व्यक्ति बैठे थे, वाहन पर बैठे पांचो व्यक्तियों को गांडी से उतार कर भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि हम लोगों के पास चोरी का सामान है जिसे बेचने के लिये हम लोग सीतापुर जा रहे थे।
पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम आमिर अहमद, दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद फिरोज, तीसरे ने अपना नाम चाँद बाबू उर्फ चन्द ,चौथे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद अरशद , पाचवे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद शोएब उर्फ बब्लू बताया , जामातलाशी में चालक चांद बाबू उर्फ चंदू के पास से एक अदद ओपों मोबाइल नीले रंग, नगद 64950 रू0 बरामद हुआ जामातलाशी में फिरोज के पास से दो अदद मोबाइल XIAOMI , REAL ME व 58950 रू0 नगद बरामद हुआ, जामातलाशी में अरशद के पास से 58650 रू0 नगद बरामद हुआ| जामातलाशी में शोएब उर्फ बब्लू के पास से नगद 39100 रू0 बरामद हुआ, आमिर के पास से 13000 रू0 नगद बरामद हुआ।
जिसके सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि हम पाचों लोग मिलकर बन्द मकानों की रैकी करते है और मौका पाकर चोरी कर लेते है। हमलोगो के पास से बरामद पैसे विभिन्न चोरियों में मिले व बेचे गये जेवरात के रुपये है| कड़ाई से पछताछ की गयी तो सभी बताये कि बैगनार में एक थैला रखा हुआ है उसमें हम पांचों को चोरी मे मिले बटवारे के सोने चांदी के जेवर है जो हम लोगों ने बैग में अलग अलग पाँच हिस्सों बांटकर अन्दर रखा है, तत्पश्चात वैगनार कार से कपड़े के थैले को बाहर निकाला गया तो पांच अलग अलग पालीथीन में सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए|
बरामद सोने चांदी के जेवरात के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताये कि हमलोग साथ मिलकर जनपद लखनऊ के बन्द मकान राधानगर मुत्तकीपुर , हरिओम नगर बाल निकेतन के पास,प्रीति नगर जामिया मदरसा, मिल्लत नगर ढाल, श्याम बिहार कालोनी गौरभीठ फैजुल्लागंज गणेश बिहार कालोनी के पास दो मकान में ताला तोड़कर , रहीम नगर डुडौली हरिओम नगर ,साईस सिटी सेमरा गौढ़ी ,सैदापुर कालोनी निकट हनुमान टेकरी, गोयल चौराहे सेक्टर जी जानकीपुरम , हरिओम सिटी तकरोही , राधिकापुरी कालोनी तकरोही इन्दिरा आर्दश कालोनी रोड़ तकरोही , दुर्गा माता मन्दिर सेक्टर सी विकास पेंटिग प्रेस के सामने विकास नगर ,दुर्गा पुरम सेक्टर 13 विकास नगर के मेडिकल स्टोर में , मोहन मेकिंग रोड़ डालीगंज हसनगंज , टावर लेन शिव नगर सीतापुर रोड हसनगंज ,नजीरगंज डालीगंज हसनगंज आदि स्थानो पर रेकी कर चोरी किये है|
बरामद रुपये व जेवरात इन्ही स्थानो के है, तत्पश्चात अभियुक्तगणों से बरामद माल से संबन्धित घटनास्थल के आधार पर जानकारी की गयी सभी घटनाओ में थाना मडियांव,हसनगंज,इन्दिरानगर, गुडम्बा,विकासनगर,अलींगज में मुकदमा पंजीकृत है ।
बरामद जेवरात ,नगद के आधार पर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए जेल भेजा जा रहा है। व आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपदो से जानकारी की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियक्त
1. आमिर अहमद (उम्र 19 वर्ष ) पुत्र नूरुल हसन निवासी मोहल्ला भट्टा महमूदाबाद थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर
2. मोहम्मद फिरोज (उम्र 21 वर्ष ) पुत्र शकील अहमद निवासी अजीज नगर जामा मस्जिद के पास थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ
3. चाँद बाबू उर्फ चंदू (उम्र 24 वर्ष ) पुत्र सगीर अहमद निवासी बसन्त बिहार कालोनी अजीज नगर थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ
4. मोहम्मद अरशद (उम्र 20 वर्ष पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी मुस्कान पी0सी0ओ0 गायत्री हास्पिटल के पास थाना मड़ियाव
5. मोहम्मद शोएब (उम्र 18 वर्ष ) उर्फ बब्लू पुत्र मुजिबुल हसन निवासी बसन्त बिहार कालोनी अजीजनगर थाना मड़ियाव लखनऊ
बरामदगी का विवरण
1- 3 सोने की चैन , 8 सोने की अंगठी, 2 चांदी की हाफ पेटी, 1 चांदी का नारियल व 1 चांदी की सुपारी, 20 जोड़ी पायल चांदी, 1 बच्चे की करधनी चांदी, 1 करधनी चांदी, 14 जोड़ी बिछिया चांदी , 2 पावजेब चांदी, 2 सोने का हार, 1 हाथफूल चांदी , 1 चोटी चांदी, 3 चांदी की प्लेट, 1 चांदी का गिलास, 1 चांदी का चम्मच सफेद धातु, 1 सोने का मंगलसूत्र टूटा हुआ, 1 मंगलसूत्र, 1 चांदी की कटोरी सफेद धातु, 1 सोने की मांथबेदी, 1 सोने की बाली, 1 जोड़ी सोने का कान झाला, 1 चांदी का छत्र, 8 चांदी के सिक्के, 5 जोड़ी चांदी का खड़आ, चांदी के 02 गलाये हुए टुकड़े, सोने के दो गलाये हुए टुकड़े।
2- 2,34,650 रूपया/- नकद
3- एक अदद वैगनार कार नं0 UP32 HN 7314