मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

‘झूठे’ एनकाउंटर कर ‘सच्चे’ मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही भाजपा सरकार: अखिलेश ने असद और गुलाम के एनकाउंटर को बताया “फेक”, जाँच की मांग

लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर 'असली मुद्दों' से ध्यान हटाने के लिए 'फर्जी मुठभेड़ों' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव न…

‘झूठे’ एनकाउंटर कर ‘सच्चे’ मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही भाजपा सरकार: अखिलेश ने असद और गुलाम के एनकाउंटर को बताया “फेक”, जाँच की मांग
‘झूठे’ एनकाउंटर कर ‘सच्चे’ मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही भाजपा सरकार: अखिलेश ने असद और गुलाम के एनकाउंटर को बताया “फेक”, जाँच की मांग | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर 'असली मुद्दों' से ध्यान हटाने के लिए 'फर्जी मुठभेड़ों' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर को “फेक ” एनकाउंटर बताया है| समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "फर्जी एनकाउंटर है| आज और हाल के एनकाउंटर की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।" उन्होंने कहा,'' झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है।''



समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा,'' झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है।  उन्होंने कहा,''भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।



बताते चलें कि, पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था| असद और गुलाम के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया|


माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

स्पेशल DG (लॉ एंड ऑर्डर ) प्रशांत कुमार ने कहा,'' आज 12:30 से 1 बजे के बीच में एक सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने वाले दो लोग घायल हुए और बाद में इनकी मृ्त्यु हो गई। इनकी पहचान असद अहमद और गुलाम के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, बुलडॉग आदि बरामद हुए हैं|



यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम 


 प्रशांत कुमार ने कहा,'' माफिया के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इस नीति का परिणाम आज सबके सामने है|



अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने कहा,''यह यूपी पुलिस और STF के लिए ज़रूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह (उमेश पाल) जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी उसकी हत्या कर दी गई थी। इस केस में आज दो शूटर (उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर असद और गुलाम) को एनकाउंटर में मारा गया। इनके पास से परिष्कृत विदेशी हथियार मिले|  ,



अमिताभ यश ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण मामला था। इन दो अपराधियों (असद और गुलाम) का मारा जाना एक बड़ी सफलता है|''


यह भी पढ़ें: “...यही हश्र होना था”: अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर में मारे जाने पर डिप्टी सीएम केपी मौर्य



पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। CM योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर CM के सामने रिपोर्ट रखी गई है|






















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।