लखनऊ: लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर इमारत गिरने की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,“सरकार को कानून के हिसाब से काम करना चाहिए, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को आगे आकर उन परिवारों की मदद करनी चाहिए जिन्होंने हादसे में अपना सब कुछ खोया है|
लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार शाम को हज़रतगंज के पास पांच मंजिला की इमारत गिर गयी थी| इस हादसे में सपा नेता अब्बास हैदर की पत्नी उजमा हैदर और उनकी मां आमिर हैदर की भी मौत हो गई है।
इमारत गिरने की घटना पर लखनऊ पुलिस ने नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद यजदान नाम के 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नवाजिश शाहिद को गिरफ्तार किया है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है|
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को कहा,“सरकार को कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए और अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार को आगे आकर उन परिवारों की मदद करनी चाहिए जिन्होंने हादसे में अपना सब कुछ खोया है|