मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ लिवाना होटल अग्निकांड: होटल मालिक राहुल, रोहित और पवन समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज; होटल सील...ध्वस्त के आदेश

लखनऊ: हजरतगंज लिवाना होटल अग्निकांड: लखनऊ के हजरतगंज इलाके के चार सितारा होटल लिवाना सूइट्स होटल में आग लगने की घटना मामले में होटल मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पवन अग्रवाल और जनरल मैनेजर सागर…

लखनऊ लिवाना होटल अग्निकांड: होटल मालिक राहुल, रोहित और पवन समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज; होटल सील...ध्वस्त के आदेश
लखनऊ लिवाना होटल अग्निकांड: होटल मालिक राहुल, रोहित और पवन समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज; होटल सील...ध्वस्त के आदेश — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊहजरतगंज लिवाना होटल अग्निकांड:  लखनऊ के हजरतगंज इलाके के चार सितारा होटल लिवाना सूइट्स होटल में आग लगने की घटना मामले में होटल मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पवन अग्रवाल और जनरल मैनेजर सागर श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हजरतगंज थाना में आईपीसी की धारा 304 व 308 के तहत मामला दर्ज हुआ है|



सोमवार की (5 सितंबर) रात DIG (फायर) आकाश कुलहरि ने बताया,'हम यहां भौतिक निरीक्षण के लिए आए हैं, कल (मंगलवार को) फिर आएंगे और fact-finding रिपोर्ट जमा करेंगे



क्या है आईपीसी की धारा 308

जानबूझकर ऐसा कृत करना जिसमें आप जानते हैं कि इससे सामने वाले व्यक्ति को चोट या नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन उसको नुकसान पहुंचाने की आपकी मंशा नहीं है। घायल होने पर यह अपराध आईपीसी की धारा 308 की श्रेणी में आएगा। यदि घायल व्यक्ति की मौत हो जाती है तो आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज होता है। इसमें दस साल की सजा का प्रावधान है।



धारा 307 के बारे में

ऐसा कृत्य करना जिसमें पता होता है कि गोली मारने या हथियार से हमला करने पर व्यक्ति जख्मी होगा। ऐसे में जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज होता है। घायल की मौत होने पर धारा बढ़ाते हुए आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होता है। इसमें आजीवन कारावास की सजा है।



Lucknow Levana Hotel Fire: हजरतगंज के लेवाना होटल में लगी भीषण आग, चार की मौत 

लखनऊ में सोमवार सुबह 7 बजे होटल लेवाना की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 24 लोगों को होटल से रेस्क्यू किया गया। करीब 9 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। हादसे के वक्त होटल में करीब 35-40 लोग मौजूद थे। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। 



लखनऊ होटल 'अग्निकांड': तोड़ा जाएगा 'लिवाना होटल'

घटना के बाद होटल को सील कर दिया गया है। कमिश्नर रोशन जैकब ने होटल के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस ने होटल के मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और GM सागर श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। उधर, इस अग्निकांड के चारों मृतकों गुरनूर आनंद, साहिबा कौर, बॉबी उर्फ अमन गाजी ‌और सरविका सिंह के शव शाम 7.20 बजे उनके परिजनों को सौंप दिए गए।



 लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब ने कहा,'' लखनऊ का लेवाना होटल तोड़ा जाएगा। लखनऊ मंडलायुक्त ने होटल को सील कर ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। होटल के स्वीकृत नक्शे की कॉपी LDA को नहीं दी गई|  



हिरासत में होटल के दो मालिक और मैनेजर

लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने कहा,'' आज सुबह हजरतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में आग लग गई। जिन 14-15 लोगों को रेस्क्यू किया गया उनमें से 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा 4 लोग ऐसे थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया| पीयूष मोर्डिया ने कहा,''मामले में होटल के 2 मालिकों और उनके मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। एक जांच कमेटी शासन के निर्देश से बनाई गई है, जिसमें पुलिस कमिश्नर लखनऊ और डिविजनल कमिश्नर शामिल हैं|



ये लिस्ट डीएम ऑफिस की ओर से जारी की गई है। इसमें रेस्क्यू किए गए 24 लोगों के बारे में जानकारी दी गई है।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।