लखनऊ: दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 'स्वास्थ्य और शिक्षा' के मुद्दे पर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से बहस करने के लिए मंगलवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लखनऊ पहुंचे थे। प्रेस वार्ता के बाद लखनऊ के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने जा रहे मनीष सिसोदिया को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया|
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,'उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी जी आपने तो पुलिंस बल लगाकर मुझे अब स्कूल के रास्ते में रोक रहे हैं. आपने तो कहा था हमारे स्कूल देख लीजिए. लखनऊ में ही आपके स्कूलों की पोल खुलने से आप घबरा गए और पुलिस लगाकर रास्ते में ही रोक लिया.
क्या आप मुझे लखनऊ के सरकारी स्कूल देखने जाने के आरोप में अरेस्ट करवा रहे हैं योगी आदित्यनाथ जी...? डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी जी आपने तो मुझे invite किया था अपने स्कूल देखने के लिए!
सिसोदिया ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा,''योगी जी आपके स्कूलों का सच तो मै दिखा के रहूँगा... फ़िलहाल आपने पुलिस की घेराबंदी लगाकर लखनऊ के जिस स्कूल को देखने जाने से मुझे रोक रखा है उसे आप भी देख लीजिए. आपके दफ़्तर से मात्र 8 km दूर है..
इससे पहले उन्होंने कहा कि,''मै आपकी चुनौती को स्वीकार करते हुए केजरीवाल मॉडल बनाम योगी मॉडल पर बहस करने लखनऊ आया था सिद्धार्थ नाथ सिंह जी लेकिन आप तो बहस से पीछे हट गए. अब मै UP के शिक्षामंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी जी के निमंत्रण पर लखनऊ का ही एक स्कूल देखने जा रहा हूँ....