मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

...तो क्या अब मुस्लिमों व मस्जिद-मदरसों के प्रति भाजपा सरकारों का 'नकारात्मक रुख व बर्ताव' में बदलाव आएगा: मोहन भागवत के मस्जिद/मदरसे दौरे पर मायावती का वार

लखनऊ/नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के दिल्ली में मस्जिद व मदरसे में जाकर उलेमाओं से मुलाकात के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती…

...तो क्या अब मुस्लिमों व मस्जिद-मदरसों के प्रति भाजपा सरकारों का 'नकारात्मक रुख व बर्ताव' में बदलाव आएगा: मोहन भागवत के मस्जिद/मदरसे दौरे पर मायावती का वार
...तो क्या अब मुस्लिमों व मस्जिद-मदरसों के प्रति भाजपा सरकारों का 'नकारात्मक रुख व बर्ताव' में बदलाव आएगा: मोहन भागवत के मस्जिद/मदरसे दौरे पर मायावती का वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के दिल्ली में मस्जिद व मदरसे में जाकर उलेमाओं से मुलाकात के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला है| मायावती ने भागवत के मस्जिद और मदरसे में जाकर उलेमा से मुलाकात करने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि “क्या इसके बाद मुस्लिम समाज और मस्जिद-मदरसों के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सरकारों के नकारात्मक रुख में बदलाव आएगा।”



दरअसल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ उमेर अहमद इलियासी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उमेर इलियासी नें उन्हें 'राष्ट्रपिता' और 'राष्ट्र ऋषि' बताया है। मोहन भागवत ने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद पहुंचने के बाद पुरानी दिल्ली स्थित मदरसा ताज्वीदुल कुरान पहुंचे और मदरसों के बच्चों से मुलाकात की|



मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, “आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा कल दिल्ली स्थित मस्जिद/मदरसे में जाकर उलेमाओं से मुलाकात करने और फिर उनसे अपने आपको ’राष्ट्रपिता’ व ’राष्ट्र ऋषि’ कहलवाने के बाद क्या बीजेपी व इनकी सरकारों का मुस्लिम समाज व उनके मस्जिद-मदरसों के प्रति नकारात्मक रुख व बर्ताव में बदलाव आएगा?”



बसपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “यूपी सरकार खुली जगह में कुछ मिनट की अकेले में नमाज़ पढ़ने की मजबूरी को भी सहन नहीं कर पा रही है तथा सरकारी मदरसों की उपेक्षा करते हुए निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप पर उतारू है, किन्तु आरएसएस प्रमुख की इस बारे में गहरी चुप्पी के क्या मायने निकल रहे हैं इस पर भी वे जरूर गौर करें।”


मस्जिद में इमाम इलियासी से मिले मोहन भागवत, RSS ने मुलाकात को बताया 'संवाद' प्रक्रिया का हिस्सा 


गौरतलब है कि भागवत ने बृहस्पतिवार को एक मस्जिद और मदरसे का दौरा किया था। ‘सरसंघचालक’ मध्य दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक मस्जिद में गए और उसके बाद उन्होंने उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में मदरसा तजावीदुल कुरान का दौरा किया। यह पहला मौका है, जब सरसंघचालक ने किसी मदरसे का दौरा किया है।


आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार, “ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मदरसे के बच्चों से बातचीत के दौरान भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ बताया।


RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, ''RSS सरसंघचालक (प्रमुख मोहन भागवत) जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। यह एक सतत सामान्य संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है।''



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।