लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की माँग की हैं| मायावती ने ट्वीट कर कहा कि,''यूपी में डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की मांग को देखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। इस बढ़ती हुई महं??ाई में आमजनता के साथ ही सरकारी कर्मचारी भी त्रस्त हैं।
मायावती ने लिखा कि,''देश भर में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों का जीवन भी त्रस्त करती बढ़ती हुई महंगाई के कारण केन्द्र व यूपी सहित विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की माँग लगातार ज़ोर पकड़ती जा रही है, जिसका समाधन होना बहुत ज़रूरी, बीएसपी की यह माँग।
मायावती ने आगे लिखा कि, इसी क्रम में महंगाई के साथ-साथ गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की जटिल समस्याओं के प्रति केन्द्र व यूपी सरकार को सही नीयत व नीति के साथ काम करना जरूरी। ऐसी जनसमस्यायें भाषणबाजी से नहीं हल होती हैं, खासकर तब जब यूपी में डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान है, समाधान जरूरी।