मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पेगासस जासूसी कांड का भूत लगातार उड़ाए हुए है मोदी सरकार की नींद: जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के खुलासे के बाद मायावती भी केंद्र पर बरसी, कहा- 'सरकार की चुप्पी खड़े कर रही है सवाल'

लखनऊ: Pegasus Spyware: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस मामले पर मोदी सरकार को घेरा है| मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और जनता…

पेगासस जासूसी कांड का भूत लगातार उड़ाए हुए है मोदी सरकार की नींद: जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के खुलासे के बाद मायावती भी केंद्र पर बरसी, कहा- 'सरकार की चुप्पी खड़े कर रही है सवाल'
पेगासस जासूसी कांड का भूत लगातार उड़ाए हुए है मोदी सरकार की नींद: जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के खुलासे के बाद मायावती भी केंद्र पर बरसी, कहा- 'सरकार की चुप्पी खड़े कर रही है सवाल' | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  Pegasus Spyware: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस मामले पर मोदी सरकार को घेरा है| मायावती ने  केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और जनता के प्रति जवाबदेह और जिम्मेदार होकर विश्वसनीय जवाब देने के बजाय केंद्र की चुप्पी और भी नए सवाल खड़े करती है| कहा कि ये बेहद ही गंभीर मामला है और इसमे रोज नए खुलासे हो रहे हैं|



बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने ट़्वीट किया, पेगासस जासूसी काण्ड का भूत केन्द्र सरकार व भाजपा की नींद लगातार उड़ाए हुए है। इस अति-गंभीर मामले में नित्य नए खुलासे हो रहे हैं, फिर भी देश व जनता के प्रति जवाबदेह व जिम्मेदार होकर विश्वसनीय जवाब देने के बजाय केन्द्र की चुप्पी और भी नए सवाल खड़ी करती है। सरकार खुलासा करे।



मायावती ने आगे कहा,  साथ ही, पेगासस के नए तथ्यों पर पूर्व सेना प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री की ’सुपारी मीडिया’ जैसी टिप्पणी अति-अशोभनीय, जो सरकार की संकीर्ण सोच को प्रमाणित करता है। पेगासस मामले में भारत का नाम मैक्सिको, पोलैण्ड, हंगरी आदि देशों के शासकों की श्रेणी में आना भी कम चिन्ता की बात नहीं।



https://www.thevirallines.net/india-news-india-bought-pegasus-software-from-israel-in-2017-report



बता दें कि अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने 2017 में इजराइल के साथ दो अरब डॉलर के रक्षा सौदे के हिस्से के रूप में पेगासस स्पाइवेयर खरीदा था, जिसके बाद शनिवार को एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया और विपक्ष ने सरकार पर अवैध जासूसी में शामिल रहने का आरोप लगाया और इसे ‘देशद्रोह’ करार दिया है। 



:https://www.thevirallines.net/india-news-this-is-openly-hijacking-of-democracy-and-sedition-says-congress-on-pegasus-spy-software


पिछले साल कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों के एक संगठन ने दावा किया था कि कई भारतीय नेताओं, मंत्रियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कारोबारियों और पत्रकारों के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल किया गया है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट के जजेस के खिलाफ; भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ; सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा, उनकी धर्म पत्नी, उनके बेटे और बेटे की धर्म पत्नी समेत कई लोग पेगासस के निशाने पर थे| 


:https://www.thevirallines.net/india-news-congress-slams-modi-govt-over-spying-software-pegasus-deal-says-govt-money-was-used-to-spy-on-the-public




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।