मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा का ही प्रोडक्ट है अतीक अहमद, दोषी पाए जाने पर उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा से निकाल देंगे- बोलीं मायावती

लखनऊ: प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अतीक अहमद के लड़के एवं उसकी पत्नी के ऊपर इस मामले…

सपा का ही प्रोडक्ट है अतीक अहमद, दोषी पाए जाने पर उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा से निकाल देंगे- बोलीं मायावती
सपा का ही प्रोडक्ट है अतीक अहमद, दोषी पाए जाने पर उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा से निकाल देंगे- बोलीं मायावती | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अतीक अहमद के लड़के एवं उसकी पत्नी के ऊपर इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली है। बसपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इनके जांच में दोषी साबित होते ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।


मायावती ने कहा कि,“ .प्रयागराज में राजू पाल की वर्षाे पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किये जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है। 


उन्होंने कहा, “बीएसपी ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये यह निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जाँच में, इनके दोषी साबित होते ही फिर श्रीमति शाइस्ता परवीन, पत्नी अतीक अहमद, को पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जायेगा।


मायावती ने आगे कहा कि,“ .यह बात भी सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है तथा अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गयी है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थी। अतः इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। 


उन्होंने कहा, “इसके साथ ही, यह भी विदित है कि किसी भी अपराध की सजा, बीएसपी द्वारा, उनके परिवार व समाज के किसी भी निर्दाेष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किन्तु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा भी नहीं देती है। 


राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या 


बता दें कि, राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) प्रयागराज के सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| राजू पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी अतीक अहमद है, जो गुजरात की एक जेल में निरुद्ध है| 


उमेश पाल की हत्या के बाद सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी से की मुलाकात, Y+ सुरक्षा की मांग की 


उधर उमेश पाल हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक व राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से Y+ सुरक्षा की मांग की है| विधायक पूजा पाल ने जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद से जान को खतरा होने की आशंका जता?? है|'' 



समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल ने कल देर शाम (रविवार को) लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपने लिए Y+ सुरक्षा की मांग की. सीएम को लिखे पत्र में पाल ने जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद से जान को खतरा होने की आशंका जताई है|



गोली-बमकांड में भाजपा सरकार कहीं ये बहाना न बनाए कि यूपी में शूटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है…: प्रयागराज शूटआउट पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।