मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा मुझे इसलिए 'राष्ट्रपति' बनाने का सपना देख रही है ताकि यूपी के सीएम पद के लिए उनका रास्ता साफ हो: अखिलेश के सवाल का मायावती का जवाब

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा चीफ मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,''सपा के नेता मुझे राष्ट्रपति बनाने का सपना देख रहे है, क्योंकि इससे उनका यूपी में सीएम का रास्ता साफ हो…

सपा मुझे इसलिए 'राष्ट्रपति' बनाने का सपना देख रही है ताकि यूपी के सीएम पद के लिए उनका रास्ता साफ हो: अखिलेश के सवाल का मायावती का जवाब
सपा मुझे इसलिए 'राष्ट्रपति' बनाने का सपना देख रही है ताकि यूपी के सीएम पद के लिए उनका रास्ता साफ हो: अखिलेश के सवाल का मायावती का जवाब | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा चीफ मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,''सपा के नेता मुझे राष्ट्रपति बनाने का सपना देख रहे है, क्योंकि इससे उनका यूपी में सीएम का रास्ता साफ हो जाएगा। सपा वाले ये भूल जाएं। मैं पीएम और यूपी का फिर से सीएम बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देखती।  दरअसल,''अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए बसपा चीफ मायावती और बीजेपी पर निशाना साधा था| उन्होंने आरोप लगाया था कि यूपी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बीजेपी को वोट देने का काम किया, जिसके बाद अब इंतजार है कि बीजेपी मायावती को राष्ट्रपति बनाती है या या नहीं|



अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए बसपा चीफ मायावती ने आज यानी गुरुवार को कहा,'''मैं फिर से उत्तर प्रदेश का सीएम या पीएम बनने का सपना देख सकती हूं लेकिन देश का राष्ट्रपति नहीं। यूपी में बीजेपी की जीत के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) जिम्मेदार है. सपा मुझे देश का राष्ट्रपति बनाने का सपना देख रही है ताकि यूपी के सीएम पद के लिए उनका रास्ता साफ हो| 



बता दें कि,;;बुधवार (27 अप्रैल 2022)  को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था,''BSP ने अपना वोट दे दिया BJP को, अब इंतज़ार इस बात का है क्या BJP Mayawati को राष्ट्रपति बनाएंगे या नहीं बनाएंगे| 



इससे पहले बता दें कि,''यूपी चुनाव में मिली करारी हार को लेकर मायावती ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और आरएसएस की ओर से हमारे समर्थकों के बीच भ्रामक प्रचार किया गया| इन लोगों ने हमारे समर्थकों के बीच साजिश के तहत इस तरह का प्रचार किया कि अगर बसपा की सरकार नहीं बनी तो हम आपकी बहनजी को राष्ट्रपति बना देंगे| आप बीजेपी को सत्ता में आने दें|



मायावती ने कहा था,''बी.एस.पी. को कमजोर व खत्म करने के लिए  बीजेपी ने सोची-समझी रणनीति के तहत RSS के जरिये के दलितों में गलत प्रचार करवा कर वोट ले लिया कि, बीएपी की सरकार नहीं बनने पर हम बहनजी को देश का राष्ट्रपति बनवा देंगे। जबकि वास्तव में मेरे लिए देश का राष्ट्रपति बनना तो बहुत दूर की बात है बल्कि इस बारे में मैं अपने सपने तक में भी ऐसा बनने को लेकर कुछ सोच भी नहीं सकती हूँ। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।