मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नरेश उत्तम पटेल फिर बने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष: सपा ने कहा- बीजेपी सरकार अत्याचारी-लोकतंत्र विरोधी है, बीजेपी को सिर्फ सपा ही हरा सकती है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के 9वें राज्य सम्मेलन में नरेश उत्तम को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के 9वें 'राज्य सम्मेलन' का शुभारम्…

नरेश उत्तम पटेल फिर बने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष: सपा ने कहा- बीजेपी सरकार अत्याचारी-लोकतंत्र विरोधी है, बीजेपी को सिर्फ सपा ही हरा सकती है
नरेश उत्तम पटेल फिर बने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष: सपा ने कहा- बीजेपी सरकार अत्याचारी-लोकतंत्र विरोधी है, बीजेपी को सिर्फ सपा ही हरा सकती है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के 9वें राज्य सम्मेलन में नरेश उत्तम को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के 9वें 'राज्य सम्मेलन' का शुभारम्भ किया। समाजवादी पार्टी के 9वें 'राज्य सम्मेलन' में पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फिर से उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है| प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा,'अखिलेश यादव जी ने पत्र लिखकर मुझे संगठन के चुनाव का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था, मैं निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से उत्तर प्रदेश राज्य समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद पर नरेश उत्तम पटेल जी को विधिवत निर्वाचित घोषित करता हूं।" - 



समाजवादी पार्टी के 9वें 'राज्य सम्मेलन' में अखिलेश यादव ने कहा,''मैं सबसे पहले आज आपके द्वारा चुने गए प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।"



 सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि "2022 में अगर सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत किसी को मिला था तो वो समाजवादी पार्टी थी। सीटें बढ़ गईं दोगुनी हो गईं।"  अखिलेश यादव ने कहा कि,''जब पिछली बार मौका मिला तो जयप्रकाश जी के नाम पर JPNIC बनाने का काम पूरा किया।  आज भी लखनऊ की सबसे ऊँची बिल्डिंग और उस बिल्डिंग पर हेलीकॉप्टर उतारने का इंतज़ाम अगर किसी ने किया था तो वो सपा की सरकार ने किया। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''मुझे ख़ुशी है इस बात की,कि देश का "ग्रीन फील्ड, सिक्स लेन एक्सपेंडेबल टू 8 लेन" एक्सप्रेसवे नेता जी की वजह से 21 महीने में बनकर तैयार हो गया। जब उद्घाटन हुआ था तो आपको याद होगा कि देश के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान उसी सड़क पर उतारने का काम समाजवादियों ने किया।



अखिलेश ने कहा,"अमेरिका ने सड़कें बनाईं तो सड़कों ने अमेरिका को बना दिया। मुझे ख़ुशी है कि नेता जी ने हम लोगों को मौका दिया सरकार चलाने का। देश का सबसे बेहतर एक्सप्रेसवे अगर किसी ने बनाकर खड़ा किया तो वो समाजवादी पार्टी की सरकार है।" 


अखिलेश ने कहा, "आज गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है जो अस्पताल बनना शुरू हुए थे उन अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं, जिन मशीनों पर जांचे होती वो मशीनें नहीं हैं और जो कभी खरीदी गई थीं नेता जी और पुरानी समाजवादी सरकार में वो सब मशीनें ऑब्सलीट् हो गई हैं। 



अखिलेश ने कहा,"जो हमें संविधान में अधिकार मिले हैं उन अधिकारों में छेड़छाड़ करके जानबूझकर सरकार हमारे बहुजन समाज को पीछे छोड़ना चाहती है।  नौकरियां नहीं, रोज़गार नहीं, प्रदेश और देश को ये किस दिशा में ले जा रहे हैं?" | अखिलेश ने कहा,"समाजवादी लोग जान गए हैं कि अगर बीजेपी का मुकाबला कोई कर सकता है, बीजेपी को कोई हरा सकता है तो वो समाजवादी पार्टी और सपा के कार्यकर्ता और नेता हैं।" 



राम गोविंद चौधरी ने कहा,''वर्तमान सरकार अत्याचारी है, लोकतंत्र विरोधी है, संविधान विरोधी है, गरीब, किसान, नौजवान विरोधी है। भारतीय जनता पार्टी किसी की नहीं है केवल वोट लेकर सरकार बनाने का काम करती है।" 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।