मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत जैसा सामाजिक 'भेदभाव' दुनिया में कहीं नहीं , यहां धर्म बदल जाता है.. जाति नहीं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत जैसा सामाजिक भेदभाव दुनिया में कहीं नहीं है। यहां धर्म बदल जाता है, जाति नहीं। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडक…

भारत जैसा सामाजिक 'भेदभाव' दुनिया में कहीं नहीं , यहां धर्म बदल जाता है.. जाति नहीं: अखिलेश यादव
भारत जैसा सामाजिक 'भेदभाव' दुनिया में कहीं नहीं , यहां धर्म बदल जाता है.. जाति नहीं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत जैसा सामाजिक भेदभाव दुनिया में कहीं नहीं है। यहां धर्म बदल जाता है, जाति नहीं। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राम मनोहर लोहिया जैसे विचारकों ने जाति तोड़ो अभियान चलाया पर जाति नहीं टूटी। पिछड़ों, दलितों, वंचितों को उनका हक और सम्मान दिलाने की यह लड़ाई लम्बी और कठिन जरूर है, पर उम्मीद है कि हम यह लड़ाई जीतेंगे।


अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में कमल किशोर कठेरिया द्वारा लिखित ‘भागीदारी का संघर्ष‘ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, विधायक बृजेश कठेरिया, रमेश चंचल, ए.एच. हाशमी तथा भंते महेन्द्रजी व अन्य समाजवादी नेता उपस्थित थे।


 यादव ने कहा कि हमें साथ मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़नी होगी क्योंकि हमारी लड़ाई जिनसे है वे बहुत ताकतवर हैं और हर जगह हर संस्थान में उनका कब्जा है। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में सरकार बनने पर तीन महीने के अन्दर जातीय जनगणना कराने का वादा किया था।


अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में हम जब आजादी की खुशी मना रहे थे तब पड़ोसी राज्य से यह दुःखद खब़र आई कि एक टीचर ने एक बच्चे को ऐसा पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसकी गलती यह थी कि उसने उनके मटके से पानी पी लिया था। इस भेदभाव से समाज में बहुत दूरी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जातीय भेदभाव सामाजिक जनजागरूकता से मिट सकता है। इसके लिए समाज को जागरूक करना होगा। वस्तुस्थिति की सही जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। सत्ता दल तो सच को झूठ बनाने में माहिर है। अखिलेश यादव ने ‘भागीदारी का संघर्ष‘ पुस्तक के लेखक कमल किशोर कठेरिया को बधाई दी।



कमल किशोर कठेरिया (पूर्व राजस्व सेवा अधिकारी) ने कहा देश में 4 हजार वर्षों से दो विचारधाराएं चल रही हैं। एक नफरत की और दूसरी सद्भाव की। उन्होंने कहा बहुसंख्यक विभाजित है। आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम और विवाद है। पुस्तक का उद्देश्य सही जानकारी देना है ताकि आरक्षण पर सार्थक बहस हो सके। उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करेंगे तभी संविधान बचेगा। श्री अखिलेश जी का नेतृत्व ही उत्तर प्रदेश में विकल्प है।




                 (राजेन्द्र चौधरी)

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।