लखनऊ: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की विचारधारा को जन - जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। लखनऊ में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,'आप सब जनता के मुद्दों, भावनाओं और उनके संघर्षों के साथ जुड़िए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा आप लाए हैं। आप सब आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक 24 घंटे काम करने का लक्ष्य बनाए, हमें चुनाव जीतना है|
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,''2019 के चुनावों के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी मुश्किल में सबसे पहले पहुंच गए हैं। आपने सड़कों पर विरोध किया, लोगों की आवाज उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने COVID के दौरान लोगों को राहत देने के लिए सबसे अधिक काम किया है|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए चुनाव तक चौबीसों घंटे काम करने का लक्ष्य तय करने और एक साथ मिलकर मजबूती से आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, '' आप लोग आज से 24 घंटे काम करने का लक्ष्य निर्धारित करें, न रुकें और न ही डरें। आपको आगे बढ़ना है, ताकत के साथ आगे बढ़ना है और चुनाव जीतना है।