लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवसंकल्प कार्यशाला को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा, "हम इस देश के नौजवान के लिए लड़ रहे हैं जिसे नौकरी तो नहीं दी जा रही है लेकिन धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। हम इस सच्चाई के लड़ रहे हैं कि देश में आज जो कुछ भी हो रहा है, वो देश को आगे नहीं, कोसों पीछे ले जा रहा है।"
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा.'' हम कांग्रेस के लोग हैं और हम देश की परिस्थितियों को समझते हैं। हमें दुगनी मेहनत से अपनी बातों को जनता के बीच ले जाना होगा।
प्रियंका गांधी ने कहा.,''कांग्रेस वो पार्टी है जो भाजपा के सामने झुकेगी नहीं और न ही पीछे हटेगी। उन्होंने कहा कि,''कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत मजबूती से बिना निराश हुए लड़ाई लड़ी और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे हम सीखेंगे व दुगनी ताकत से लड़ेंगे। यही हमारा संकल्प है।
यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कहा कि जितना काम हमने किया, जितनी मेहनत हमने की, उससे 100 गुना ज्यादा करना पड़ेगा। हम कांग्रेस के लोग हैं और हम देश की परिस्थितियों को समझते हैं। हमें दोगुनी मेहनत से अपनी बातों को जनता के बीच ले जाना होगा।