मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सरकार के संरक्षण में जहरीली शराब का धंधा फल-फूल रहा: आजमगढ़ जहरीली शराब कांड पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, कहा-यही है UP में कानून व्यवस्था की कहानी

लखनऊ: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल गांव में जहरीली शराब कांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है| जबकि 40-45 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिनमें से 2-3 की हालत गंभीर है। वहीं, म…

सरकार के संरक्षण में जहरीली शराब का धंधा फल-फूल रहा: आजमगढ़ जहरीली शराब कांड पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, कहा-यही है UP में कानून व्यवस्था की कहानी
सरकार के संरक्षण में जहरीली शराब का धंधा फल-फूल रहा: आजमगढ़ जहरीली शराब कांड पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, कहा-यही है UP में कानून व्यवस्था की कहानी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल गांव में जहरीली शराब कांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है|  जबकि 40-45 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिनमें से 2-3 की हालत गंभीर है। वहीं, मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ने बीजेपी को घेरते हुए आरोप लगाया है कि, "सरकार के सरंक्षण जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है|



आजमगढ़ जहरीली शराब कांड पर आक्रोश जताते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, उप्र में जहरीली शराब का कारोबार सरकार के सरंक्षण में फल-फूल रहा है।  आजमगढ़ की घटना समेत एक साल में 200 से अधिक मौतें, कईयों के घर उजड़ गए लेकिन शराब माफियाओं पर कोई कड़ा एक्शन नहीं हुआ।  यही है यूपी में कानून व्यवस्था की कहानी।




बता दें,  यूपी में चुनाव के बीच जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर हाहाकार मच गया है। आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में आने वाले नगर पंचायत माहुल स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम बेची गई शराब जहरीली मिली है। उसे पीने के बाद लोगों की हालत बिगड़ी और लोगों की जान जा चुकी है। जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत की खबर है|  जबकि 45 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है  इनमें से कुछ की आंख की रोशनी चली गई है। 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


माहुल गांव में जहरीली शराब कांड मामले में कार्रवाई करते हुए शराब बेचने वाले सेल्समैन समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है| पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं जो इस मामले में दबिश दे रही हैं|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


इन लोगों की जान चली गई

1. फेकू (32)  निवासी माहुल, थाना अहरौला

2. झब्बू (45) निवासी माहुल, थाना अहरौला

3. रामकरन बिंद (55) निवासी माहुल, थाना अहरौला

4. अच्छेलाल (40) निवासी माहुल, थाना अहरौला

5. सतिराम (45) निवासी माहुल, थाना अहरौला

6. विक्रम बिंद (55) निवासी रसूलपुर, थाना अहरौला,

7. पंचम (60) निवासी लहुरमपुर, थाना पवई,

8. बुद्धू (50) निवासी राजापुर, थाना पवई,

9. छेदी (54) निवासी राजापुर माफी, कोतवाली फूलपुर  

10. रामप्रीत (55) निवासी दक्खिनगांवा, कोतवाली फूलपुर  



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।