लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में आज शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव जी के शहादत दिवस पर तथा डॉक्टर लोहिया जी के जन्मतिथि पर समाजवादी छात्र सभा द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर याद किया गयाl
इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र नेता अनिल यादव मास्टर जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरु की शहादत,स्मृतियों और जीवन के साथ-साथ उनके विचारों और उनके सपनों को भी याद करने की जरूरत हैl
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी लोगों ने वीर शहीदों और डॉक्टर लोहिया जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कियाl
इस श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे-छात्र नेता अक्षय यादव "समाजवादी", सुब्रत अवस्थी, शांतनु यादव, हरीश रावत, कांची सिंह, दार्शनिक धीरज, विनय यादव, आशीष पटेल, आर्यन यादव, अभिषेक यादव, रवि कुमार, राहुल यादव "अटल" तथा अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहेl