लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन हो गया| समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का आज लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।इससे पूर्व भी उन्हें उत्तर प्रदेश विधानमंडल (UP Legislative Council) के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे|
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन आज लम्बी बीमारी के बाद डॉ0 राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ में हो गया।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्???ी एवं बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन (90 वर्ष) के निधन पर समाजवादी पार्टी का झंडा मुख्यालय में आधा झुका दिया गया है। उनके सम्मान में लखनऊ में आज समाजवादी विजय रथ यात्रा का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने अहमद हसन के इंतकाल को पार्टी की अपूरणीय क्षति मानते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन के निधन पर दुख व्यक्त किया है| अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद में नेता विरोधी दल श्री अहमद हसन साहब का निधन हम सबके लिए बहुत दुख का विषय है। भावभीनी श्रद्धांजलि!
पीलीभीत में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि श्री अहमद हसन आजीवन समाजवादी पार्टी के साथ रहे। अपनी पुलिस की नौकरी से लेकर सेवानिवृत्त तक श्री हसन नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव से जुड़े रहे। समाजवादी पार्टी ने भी उन्हें हमेशा सम्मान दिया। वे ईमानदार नेता थे। उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया।
अखिलेश यादव ने पीलीभीत के पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद तथा पूर्व विधायक श्री प्रीतम राम के निधन पर भी दुःख व्यक्त किया और श्री अहमद हसन सहित इनकी स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा। उन्होंने कहा कि इनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
अहमद हसन के निधन का समाचार मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने लखनऊ, के लोहिया अस्पताल और गोमतीनगर स्थित आवास पर जाकर श्री अहमद हसन को श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों को सांत्वना दी।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है| उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन अत्यंत दुखद है| उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले.
कौन थे अहमद हसन
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में जन्मे अहमद हसन के पिता बिजनेसमैन और मशहूर धार्मिक विद्वान थे| अहमद हसन ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कानून की पढ़ाई की| बाद में वे यूपीएससी की परीक्षा पास करके भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Services) के अधिकारी बने| उन्हें पहली बार 1960 में लखनऊ के डीएसपी का चार्ज मिला था| अपने कार्यकाल में उन्हें कई सम्मान भी मिला|