लखनऊ: दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी|मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की है कि उनकी आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरेगी|
CM केजरीवाल के यूपी चुनाव में लड़ने के एलान पर यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि,''केजरीवाल जी की आदत है डींगे मारने की। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा,''उन्होंने कहा है कि यूपी की जनता का कहना है कि आप (केजरीवाल) ने दिल्ली में बेहतर कोविड मैनेजमेंट और सुशासन दिया है, आप आइए और अब यूपी को भी संभालिए|
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा,''हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने कोविड पर टिप्पणी की थी कि जब कोविड के मामले बढ़ रहे थे तो आप (केजरीवाल) क्यों नहीं जागे? जब प्रदेश में मामले बढ़ रहे थे तब प्रशासन ने कदम क्यों नहीं उठाए। इसका जवाब तो केजरीवाल जी को देना पड़ेगा|
ल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ठ नेताओं ने विकास से दूर रखा। इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो UP में अभी तक नही मिली।
केजरीवाल ने कहा कि ,''उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है..? आज उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता रोक रहे हैं। आज यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है और वो केवल आम आदमी पार्टी के पास है|