मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा का 'मार्च' जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सपा के पैदल मार्च पर बोले केपी मौर्य

लखनऊ: यूपी में कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी , महिलाओं के शोषण और किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वि…

सपा का 'मार्च' जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सपा के पैदल मार्च पर बोले केपी मौर्य
सपा का 'मार्च' जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सपा के पैदल मार्च पर बोले केपी मौर्य | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी में कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी , महिलाओं के शोषण और किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने विधानसभा तक पहुंचने से पहले उन्हें रोक लिया। समाजवादी पार्टी ने कहा 'महंगाई, बेरोज़गारी के खिलाफ पैदल मार्च कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विधानसभा जाने से रोका जाना बेहद शर्मनाक। लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार|



यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''समाजवादी पार्टी जिसे मार्च का नाम देकर विरोध प्रदर्शन कर रही है वो जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं। अगर उन्हें जनता से जुड़े किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो सदन में करनी चाहिए, जो कार्यवाही का हिस्सा बने। सरकार चर्चा के लिए तैयार है|


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,'आज़ादी का अमृत काल गरीब कल्याण के लिए समर्पित है,जनता ने जिन्हें पैदल किया वह पद यात्रा नहीं पद यात्रा के नाम पर केवल फ़ोटो सेशन कर रहे है! सपा के पास मुद्दा है तो सदन में चर्चा करो!



उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,',''किसी भी दल और व्यक्ति को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में कहीं कोई बुराई नहीं है...अगर उन्होंने (समाजवादी पार्टी) अनुमति मांगी होगी तो जो भी सरल मार्ग होगा प्रशासन ने उनको उपलब्ध कराया होगा| मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी से यह उम्मीद करना कि वह किसी नियम या किसी शिष्टाचार को माने, यह केवल एक कपोल कल्पना ही कही जा सकती है|



भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, कानून व्यवस्था कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में बाढ़ और कुछ हिस्सों में सूखा है। सरकार ने किसानों को इससे हुए नुकसान पर कोई राहत नहीं दी है। लम्पी वायरस से हजारों-हजार गायों की जान जा चुकी हैं, सरकार उन जानवरों की देखभाल के लिए भी कुछ नहीं कर पाई है| सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जनता महंगाई में पिस गई है। कानून व्यवस्था कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ होगा, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है|




लोकतंत्र 'विरोधी' भाजपा: अखिलेश का 'मेगा मार्च' पुलिस ने रोका, बीच सड़क पर धरने पर बैठें 











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।