मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

डॉ. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय पर जलाई सैकड़ों मोमबत्तियों, अखिलेश ने लोगों से की ये अपील

लखनऊ: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सैकड़ों मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा उठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव…

डॉ. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय पर जलाई सैकड़ों मोमबत्तियों, अखिलेश ने लोगों से की ये अपील
डॉ. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय पर जलाई सैकड़ों मोमबत्तियों, अखिलेश ने लोगों से की ये अपील | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सैकड़ों मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा उठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ0 अम्बेडकर सहित डॉ0 राममनोहर लोहिया और बी.पी. मण्डल को पुष्पांजलि अर्पित की। आज मण्डल की पुण्यतिथि है। समाजवादी पार्टी कल प्रदेश के प्रत्येक जनपद में डॉ0 अम्बेडकर जी की 130वीं जयंती पर ‘संविधान रक्षा‘ दिवस मनाएगी।



 अखिलेश यादव ने आग्रह किया कि सभी लोग 14 अप्रैल 2021 को डॉ0 अम्बेडकर दीपोत्सव पर एक दीया जरूर जलाएं और प्रण ले कि बाबा साहेब के रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे। 



अखिलेश यादव के अनुसार भाजपा का सत्ताकाल कालिमामय है। लोकतंत्र और संविधान दोनों को कमजोर किया जा रहा है। बाबा साहेब ने देश में एकमत एक व्यक्ति का प्राविधान कर संविधान में अमीर-गरीब, महिला-पुरूष सबको एक समान अधिकार दिए। उन्होंने पिछड़ों, अनुसूचित जातियों-जनजातियों को आरक्षण का लाभ दिया। भाजपा संविधान में वर्णित उद्देशिका की उपेक्षा कर रही है। वह समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रही है। 



 यादव ने कहा कि डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर के बीच एक साथ मिलकर राजनीति करने का प्रसंग बना था। उससे दलित राजनीति का मुख्यधारा और समाजवादी विधारधारा से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त होता और एक बड़ी ताकत बनती परन्तु असमय बाबा साहेब के निधन से वह एकता नहीं हो सकी। देश के लिए प्रगति का द्वार खोलने का सिर्फ और सिर्फ यही रास्ता है, और उस रास्ते को दिखाने वाले बाबा साहेब को आज हम बारम्बार प्रणाम करते हैं।



 यादव ने सामाजिक न???याय के प्रणेता और अपनी रिपोर्ट से दलितों-पिछड़ों के जीवन में महापरिवर्तन लाने वाले  बी.पी. मण्डल की पुण्यतिथि पर आत्मिक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि मण्डल ने लोकतांत्रिक मूल्यों से देश के बड़े समुदाय को आरक्षण की सुविधा देने के साथ और बेहतर तरीके से जोड़ने का काम किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, रामवृ़क्ष सिंह यादव सहित आई.पी. सिंह, डॉ0 हरिश्चन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित थे



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।