मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में मंत्रीमंडल में बदलाव से जुड़ी खबर विस्तार से जनिये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे। अचान…

यूपी में मंत्रीमंडल में बदलाव से जुड़ी खबर विस्तार से जनिये
यूपी में मंत्रीमंडल में बदलाव से जुड़ी खबर विस्तार से जनिये | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे। अचानक घट रहे इन घटनाक्रमों से प्रदेश में बड़े बदलाव की आशंका जताई जा रही थी। राजधानी में कई विभागों में हलचल मची हुई है।





दरअसल, अंदेशा लगाया जा रहा है कि, आज योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। जिससे कई विधायकों को आज मंत्री का टैग मिल सकता है। यही नहीं इस फेरबदल में यह आशंका जताई जा रही है कि कई मंत्रियों का मंत्रालय छिन भी सकता है। अर्थात कई लोगों की गद्दी जा सकती है तो कई नए चेहरों को नया दायित्व मिल सकता है।




बता दें कि, यूपी में अभी छह मंत्री पद खाली हैं। विस्तार हुआ तो छह नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसके साथ ही पीएम मोदी के करीब और इसी वर्ष एमएलसी चुने गए ए.के  शर्मा को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यह तो बैठक के बाद में ही साफ होगा कि प्रदेश में कौन कौन से बदलाव होने जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल सरकार एवं संगठन दोनों में बदलाव का अंदेशा जताया जा रहा है।



संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के लखनऊ आने और बैठकों के बाद वापस जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का राज्यपाल से मिलना और राज्यपाल का अपने कार्यक्रम निरस्त करके तत्काल राजधानी पहुंचना यह दर्शाता है कि, प्रदेश में सब कुछ शांत तो नहीं है। अर्थात कुछ तो बदलाव होने वाला है और वो भी बड़ा बदलाव होने वाला है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।