लखनऊ: Congress manifesto 'Unnati Vidhan' for Uttar Pradesh Elections 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 'उन्नति विधान घोषणापत्र जारी किया| स्कूल रसोइयों का वेतन बढ़ाकर 5000 किया जाएगा। कोरोना में जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। एडहॉक शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को अनुभव और नियमों के आधार पर नियमित किया जाएगा।
''उन्नति विधान' यानी घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार जब बनेगी तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे| 2500 रुपये में गेहूं-धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा| बिजली बिल माफ किया जाएगा| जिन परिवारों को कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी, उन्हें 25 हजार रुपये देंगे| 20 लाख सरकारी रोजगार दिलवाएंगे। इसका पूरा खाका तैयार है। 12 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भाजपा सरकार ने नहीं भरा है। हम उसके साथ 8 लाख और रोजगार पैदा करेंगे।
● मृतक कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा
● ब्लॉक स्तर पर इंटरनेट सुविधा से युक्त पुस्तकालय बनेंगे
● 10 वीं और 12 वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन, स्कूटी मिलेगा
● गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण
● सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी मुक्त लोन
● आउट सोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जाएगा
● स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोयुओं को मानदेय 5000 दिया जाएगा
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''उन्नति विधान, शक्ति विधान, भर्ती विधान- ये जितने भी घोषणापत्र हमने जारी किए हैं, इनमें सारे सुझाव यूपी की जनता के हैं। इसके लिए हमने पिछले डेढ़ साल में यूपी के कोने-कोने में जाने का प्रयास किया| हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टी के सुझाव लेकर अपने घोषणा पत्र में नहीं डाले। हमारे घोषणा पत्र में जनता की ही आवाज़ है| हमने पिछले 2 सालों में बहुत संघर्ष किया है, मगर हमारा संघर्ष जनता के संघर्ष के मुकाबले कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता जितनी परेशानियां झेल रही है, उससे आप सब वाकिफ़ हैं| आज रोजगार और महंगाई का मुद्दा बहुत बड़ा है। इससे निपटने के लिए हमने सबसे चर्चा करके काफी घोषणाएं की है और भर्ती विधान भी जारी किया है|
प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''हम 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करेंगे। छत्तीसगढ़ में हमने करके दिखाया है। ₹2500 में गेहूं-धान और ₹400 में गन्ना खरीदा जाएगा| बिजली बिल सबका हाफ होगा और कोरोना काल का बकाया साफ किया जाएगा। कोरोना में आर्थिक मार झेलने वाले परिवारों को ₹25000 दिए जाएंगे| 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाने के वादे में को मैं फिर दोहराती हूँ। इसका पूरा ख़ाका तैयार करके हमने आपको भर्ती विधान में बताया था। 40% नौकरियां महिलाओं को दी जाएगी|
प्रियंका गांधी ने कहा कि,;;बागपत के व्यापारी की दुःखद घटना हम सबने देखी। ऐसी स्थिति पूरे प्रदेश में है और सरकार की तरफ से इन छोटे-मझोले व्यापारियों को कोई सहयोग नहीं मिला है। इन्होंने कोरोना में भी खूब मार झेली है| भाजपा के घोषणा पत्र में छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं लिखा गया। लेकिन हमने तय किया है कि हम पारंपरिक उद्योगों को मजबूती देंगे। व्यापार शुरू करने वाले नौजवान को कम ब्याज पर ऋण जैसी सुविधाएं देने का निर्णय किया
प्रियंका गांधी ने कहा कि,' दिव्यांग भाई-बहनों को हम ₹3000 प्रतिमाह पेंशन देंगे। मैं जब झांसी गई थी, तो कुछ लोगों ने ये मांग की थी और हमने उनकी बात मान ली है|
घोषणापत्र की मुख्य बातें
● 10वीं और 12वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन, स्कूटी।
● गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण।
● सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी मुक्त लोन।
● आउट सोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जाएगा।
● स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइये को मानदेय 5000 दिया जाएगा।
● जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं की मृत्यु पर 50 लाख का मुआवजा।
● झुग्गी वासियों को जमीन का अधिकार मिलेगा
● ग्राम प्रधान का वेतन बढ़ाएंगे
● चौकीदार का वेतन 5 हजार।
● एससी एसटी को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा।
● दिव्यांगों को 3 हजार का पेंशन।
● महिला पुलिस को गृह जनपद में पोस्टिंग।
● पूर्व सैनिकों के लिए एक विधानपरिषद की सीट।
● प्रयागराज और वाराणसी में मां गंगा को समर्पित उत्सव।
● भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश।
● निषादों को नदियों के संसाधनों पर अधिकार।
● हम ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज देंगे।
●आवारा पशुओं से नुकसान झेलने वालों को ₹3000 का मुआवज़ा दिया जाएगा।
● गोधन न्याय योजना के जरिए ₹2 में गोबर खरीदेंगे
● श्रमिकों और कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग बंद की जाएगी।
● संविदाकर्मियों और सफाई कर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा
● रसोइए का वेतन ₹5000 -ग्राम प्रधान का वेतन ₹6000
● चौकीदारों का वेतन ₹5000 प्रतिमाह करने की हमने प्रतिज्ञा ली है
● शिक्षकों के 2 लाख ख़ाली पदों को भरा जाएगा।
● एडहॉक शिक्षकों और शिक्षमित्रों का अनुभव व सेवा के अनुसार नियमतिकरण किया जाएगा
● स्वास्थ्य सेवाओं का बजट हम 5% बढ़ाना चाहते हैं।
●जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को ₹50 लाख देने का निर्णय हमने लिया है|
● अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा दी जाएगी।
● अति पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का Sub Quota बनाया जाएगा।
● निषादों को नदियों पर अधिकार दिया जाएगा
● दिव्यांग भाई-बहनों को हम ₹3000 प्रतिमाह पेंशन देंगे।
● महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग की अनुमति।
● पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट का प्रावधान। सच के लिए लड़ने वाले पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे खत्म करेंगे |
घोषणापत्र जारी करने लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इससे पहले बीजेपी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को अपने घोषणा पत्र का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।
यूपी में सात चरणों में चुनाव
यूपी की 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, 5वां 27 फरवरी, छठां 3 मार्च और 7वें व आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। चुनाव की शुरुआत पश्चिम से की गई है, जबकि पूर्वांचल में अंतिम चरण के मतदान होंगे। पिछले चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। इस बार रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे।