लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया| ट्विटर अकाउंट की हैकिंग का पता तब चला जब यूपी सीएमओ अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को कार्टूनिस्ट बंदर में बदल दिया गया और पोस्ट को "ट्विटर पर अपने BAYC / MAYC एनिमेटेड को कैसे चालू करें" नाम की एक ट्यूटोरियल पर पोस्ट किया गया|
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार/शनिवार रात हैक होने के बाद शनिवार सुबह रिस्टोर कर लिया गया है| अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ अकाउंट पर कुछ रैंडम ट्वीट्स का एक थ्रेड भी पोस्ट किया था|
हैकर ने इस अकाउंट से सिलसिलेवार कई ट्वीट्स किए जिसके बाद सीएमओ की टीम हरकत में आई| टीम ने ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी|
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया,''मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट CMO UP को दिनांक 09 अप्रैल, रात्रि 12:30 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा हैक करने का प्रयास किया गया था, इनके द्वारा कुछ ट्वीट पोस्ट किए थे जिसको तुरंत रिकवर कर लिया गया था। साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा प्रकरण की जांच के बाद जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।