मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय और समानता दल के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार सिद्धार्थ कुशवाहा सपा में शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय तथा समानता दल के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार सि…

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय और समानता दल के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार सिद्धार्थ कुशवाहा सपा में शामिल
वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय और समानता दल के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार सिद्धार्थ कुशवाहा सपा में शामिल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय तथा समानता दल के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार सिद्धार्थ कुशवाहा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने ??माजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताई और सन्2022 के चुनावों में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद पर बिठाने का संकल्प लिया। 



अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल सभी साथियों का स्वागत करते हुए आशा जताई की वे सब मिलकर समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और गांव-गांव, घर-घर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाएंगे। 




आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री जयपाल यादव, अतुल श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल, संदीप सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, डी.पी. सिंह, अजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, उमंग श्रीवास्तव, प्रज्जवल श्रीवास्तव, विजय बाधवानी, नागेश्वर चौरसिया, जीतू यादव, मो0 शाहिद, कलाधर तिवारी, रमेश यादव, मो0 जीशान, धर्मेन्द्र यादव, अतुल पाठक, श्रवण यादव, संदीप पाण्डेय, कृष्णा यादव, संजीवन यादव एवं शुभम श्रीवास्तव। 



इस अवसर पर विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा तथा प्रदीप जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा एवं संजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति उल्लेखनीय है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।