लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आज यानी शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) नेता ओमप्रकाश राजभर को 'तलाक' दे ही दिया है|सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज सपा ने हमें तलाक दे दिया है और हमने इसे कबूल कर लिया है
SBSP अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि,'' आज उन्होंने(समाजवादी पार्टी) तलाक दिया है, हमने कबूल कर लिया है और अब हमारी प्राथमिकता में बहुजन समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी के साथ मैं अति पिछड़ा, अति दलित, वंछित समाज की लड़ाई लड़ने के लिए गया था|
राजभर ने कहा कि,''पहले चरण के चुनाव में मैंने कहा कि अति पिछड़ो को टिकट दें लेकिन उन्हें हमारी बात नहीं समझ में आई। उनको बूरा लगा कि ये हमारे सूर में सूर मिलाकर बात करें। लेकिन मैंने किसी के सूर में सूर मिलाकर बोलने के लिए पार्टी नहीं बनाई है|
ओपी राजभर ने कहा कि,''अगला कदम बसपा है। जब मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलता हूं तो यह उनके लिए बुरा होता है लेकिन अखिलेश यादव सीएम से मिले तो अच्छा है। 2024 तक सब कुछ साफ हो जाएगा। हम दलितों और पिछड़ों के लिए लड़ते हैं और आगे भी करते रहेंगे|
आज यानी शनिवार को समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और SBSP प्रमुख ओ.पी. राजभर को पत्र जारी करते हुए कहा, "... अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं।"
समाजवादी पार्टी ने 'ओमप्रकाश राजभर से कहा ,' समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहाँ जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं।