चंडीगढ़: कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लुधियाना के पार्टी सांसद को जान से मारने की धमकी मिली है। लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है और बिट्टू की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
रिपोर्ट की मुताबिक,''कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को यूके से जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए। मंगलवार सुबह बिट्टू के पर्सनल नंबर पर वाट्सएप काल आई थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
रवनीत सिंह बिट्टू को मंगलवार सुबह आये ऐप व्हाट्सएप कॉल में कहा गया कि उनका भी वही हाल होगा जो उनके दिवंगत पार्टी सहयोगी और पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला का हुआ है।
लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने इस धमकी की पुष्टि की है। गौरतलब है कि,गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (28 वर्ष) की 29 मई शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बता दें कि, रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। 1995 में बेअंत सिंह को Assassinate कर दिया गया था| 31 अगस्त 1995 के दिन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह सचिवालय के बाहर अपनी कार में बैठे थे। तभी वहां एक खालिस्तानी चरमपंथी मानव बम बनकर पहुंचा और खुद को उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार हुआ कि लोगों को दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। चारो तरफ धूल और धुएं का गुबार छा गया। आसपास खून और मांस के चीथड़े फैले पड़े थे..... हर तरफ खून नजर आ रहा था| इस आत्मघाती हमले में बेअंत सिंह समेत करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी|
दिवंगत गायक मूसेवाला के परिवार से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मानसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनके साथ कांग्रेस के कई नेता थे| पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी और पार्टी के कुछ अन्य नेता दल के साथ थे|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में लिखा,''कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुःख से गुज़र रहे हैं उसे बयान करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है, और हम दिला कर रहेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।