लुधियाना: कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के PA पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। लुधियाना के अयाली चौक के पास आज कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के Personal Assistant हरजिंदर सिंह ढींडसा पर 10 से 15 नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया|
हमलावरों ने अपना चेहरा ढक रखा था। हरजिंदर सिंह ढींढसा को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरजिंदर के सिर और पैरों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। घटना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल हरजिंदर सिंह का बयान लिया है।
थाना सराभा नगर के SHO सब -इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया, "मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया।"। ढींडसा का अस्पताल में इलाज चल रहा है..पुलिस जांच चल रही है।
घटना के बाद कई कांग्रेस नेता हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने घायल हरजिंदर सिंह का कुशलक्षेम जाना। साथ ही घटना की निंदा की। फिलहाल, इस वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है| स्थानीय थाना SHO सब -इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है| आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे|