मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लुधियाना में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी बेकाबू फॉर्च्यूनर, एनआरआई समेत 5 की मौत; एक जख्मी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है"| लुधियाना-मलेरकोटला मार्ग पर मलौद के गांव झमट के पास डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर कार सीधे नहर में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार…

लुधियाना में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी बेकाबू फॉर्च्यूनर, एनआरआई समेत 5 की मौत; एक जख्मी
लुधियाना में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी बेकाबू फॉर्च्यूनर, एनआरआई समेत 5 की मौत; एक जख्मी | फ़ोटो: TVL News

लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है"| लुधियाना-मलेरकोटला मार्ग पर मलौद के गांव झमट के पास डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर कार सीधे नहर में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक डिग्गी टूटने की वजह से बाहर निकल गया और बच गया। सूचना मिलने के बाद थाना मलौद की पुलिस मौके पर पहुंची|



हालांकि मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस हादसे के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्रेन मंगवाई और गाड़ी को बाहर निकलवाया। पांचों युवकों के शव गाड़ी में ही पड़े थे। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरने वालों में एक एनआरआई युवक भी शामिल है। पुलिस ने जांच के बाद पांचों के शव लुधियाना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए।  



मंगलवार को लुधियाना के सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया,'' लुधियाना-मलेरकोटला मार्ग पर गांव झमात के पास कल एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति जीवित है। कार तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराकर नहर में जा गिरी ""| 



जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ| फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर छह लोग जा रहे थे| जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई| हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से निकवाया| कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली है|  



मृतकों की पहचान गांव नंगला के एनआरआई जतिंदर सिंह (40) पुत्र भगवंत सिंह, नंगला निवासी जगतार सिंह (45) पुत्र बावा सिंह, गोपालपुर निवासी जग्गा सिंह (35) पुत्र भजन सिंह, लेहल निवासी कुलदीप सिंह (45) पुत्र करनैल सिंह और गांव रुड़का निवासी जगदीप सिंह (35) पुत्र गुरमीत सिंह के रुप में हुई है, जबकि घायल की पहचान सन्नी के रुप में हुई है। पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 



कार में सवार संदीप सिंह (सन्नी) पुत्र मेवा सिंह निवासी नंगला इस हादसे में बच गए हैं| वह नहर में तैरकर बाहर आने में कामयाब रहे| हादसे में जिंदा बचे संदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने मंगलवार को शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है|


जानकारी के अनुसार पांचों मृतक और घायल सन्नी सभी दोस्त थे। एनआरआई जतिंदर सिंह ने हाल ही में फॉर्च्यूनर कार ली थी। वह सभी दोस्त इकट्ठा होकर पार्टी करने के लिए निकले थे। सोमवार की शाम को सभी कार में सवार होकर पार्टी के लिए निकल पड़े। देर रात को वह सभी गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान जब वह गांव झमट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। नहर में कार गिरते ही फॉर्च्यूनर की डिग्गी टूट गई, जिस कारण सन्नी बाहर गिर गया।  जब पुलिस ने सन्नी से पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और नहर में गिर गई। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।