भोपाल: देश में पेट्रोल -डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लोग पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम से परेशान हैं। लेकिन, भाजपा के नेता हैं कि उन्हें मजाक सूझ रहा है। मध्य प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम से परेशान जनता का मखौल उड़ाते हुए कहा कि परेशानी के बिना सुख का आनंद नहीं आता है।
'पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों पर मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा का कहना है,''जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी न आये तो आनंद भी नहीं आता है|
शिवराज के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा से पूछा गया कि,'''पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों से जनता परेशान हैं'',''आप क्या कहेंगे? इस पर मध्यप्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा- ' जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी न आये तो आनंद भी नहीं आता है|
बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 100.91 रुपये प्रति लीटर और 89.88 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर - 106.93 रुपये और 97.46 रुपए है। वहीं भोपाल में 109.24 रुपये और 98.67 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में क्रमशः 101.01 रुपये और 92.97 रुपये है।