मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराजगंज न्यूज़ : एफआरसीटी सदर के अध्यक्ष बने रामाश्रय और अजय बहादुर बने महामंत्री

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) महाराजगंज द्वारा सदर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने मनोनयन पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है।जिसमें गोविंद गुप्ता को संरक्षक, राम…

महाराजगंज न्यूज़ : एफआरसीटी सदर के अध्यक्ष बने रामाश्रय और अजय बहादुर बने महामंत्री
महाराजगंज न्यूज़ : एफआरसीटी सदर के अध्यक्ष बने रामाश्रय और अजय बहादुर बने महामंत्री | फ़ोटो: TVL News


फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) महाराजगंज द्वारा सदर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने मनोनयन पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है।


जिसमें गोविंद गुप्ता को संरक्षक, रामाश्रय को ब्लॉक अध्यक्ष,अजय बहादुर सिंह को महामंत्री,क्रांति गौतम को कोषाध्यक्ष,अनिल वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल चौरसिया,वेद प्रकाश पाण्डेय,डॉ0 धनंजय कुशवाहा, विनोद गुप्ता को उपाध्यक्ष, शशांक शेखर त्रिपाठी को प्रवक्ता,रवि यादव को संगठन मंत्री,शशिकांत को संयुक्त मंत्री,सोमनाथ साहू को आईटी सेल प्रभारी, मार्कण्डेय दुबे को मीडिया प्रभारी एवं राजकुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।


संस्थापक महेंद्र वर्मा,सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह और चरन सिंह कवर ने कहा कि एफआरसीटी द्वारा बालिका विवाह शगुन योजना 22 फरवरी को लागू कर दिया गया है जिसके अंतर्गत सदस्य के बालिका के विवाह पर 5 लाख तक मदद कराया जाएगा। प्रदेश टीम के मो0अयूब अंसारी और प्रणव द्विवेदी ने कहा कि एक लाख सदस्य संख्या के उपरांत सदस्य के गंभीर बीमारी या दुर्घटना पर 5-10 लाख तक का मदद किया जाएगा। एफआरसीटी से जुड़े किसी सदस्य के निधन होने पर टीम के सभी सदस्य निर्धारित धनराशि 50 रुपए तक सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के खाते में आर्थिक सहयोग भेजकर परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद करने का लक्ष्य बनाया है। जिले में बहुत तेजी से लोग जुड़ रहे हैं, यह लोगों के लिए सुरक्षा कवच है।


जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि एफआरसीटी सर्वजन के लिए बनाया गया स्वयं सहायता समूह है जिसमें समस्त विभागों के सरकारी व संविदा कर्मचारी,प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारी,डॉक्टर,इंजीनियर, मीडियाकर्मी,एडवोकेट,व्यवसाई, किसान,गृहिणी,छात्र एफआरसीटी के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सदस्य बन सकते हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।