मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रायगढ़ में लैंडस्लाइड में 36 की मौत, 30 लोग फंसे

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं। मुंबई में भी लोग भारी बारिश के चलते कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के म…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रायगढ़ में लैंडस्लाइड में 36 की मौत, 30 लोग फंसे
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रायगढ़ में लैंडस्लाइड में 36 की मौत, 30 लोग फंसे | फ़ोटो: TVL News

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं।  मुंबई में भी लोग भारी बारिश के चलते कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के महाड में कुल तीन जगहों पर भूस्खलन हुआ है| तीन जगहों पर भूस्खलन होने से कई घर दब गए हैं, जिसमें 36 लोगों की मौत हुई है|



 रायगढ़ की जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने शुक्रवार को बताया, जिले में भूस्खलन से कुल 36 लोगों की मौत हुई। इनमें से तलाई में 32 और सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई। 30 लोग फंसे हुए हैं|


महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई के अलावा सांगली, अकोला, अमरावती, नागपुर, कोल्हापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य की कई नदियां भी उफान पर हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमों के अलावा वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमों को भी राहत व बचाव के लिए उतारा गया है। वहीं भारी बारिश के कारण कई रूटों पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई है।



CM उद्धव ठाकरे और राज्य के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मुंबई में आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। विजय वडेट्टीवार ने बताया, ''CM ने इसका जायजा लिया और वहां हर तरह की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। राज्य में आज 45-50 लोगों के मौत की खबर पास आई है। ये बढ़ने की आशंका है।''



 महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि,''कल मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से बात हुई। उन्होंने हर तरह की मदद देने का वादा किया था। हर तरह की मदद उन्होंने भेजी है। NDRF, नेवी, कोस्ट गार्ड और मिलिट्री के माध्यम से बचाव कार्य  चल रहा है। कुछ जगहों पर रेड अलर्ट की स्थिति पैदा हुई है|



CM उद्धव ठाक ने कहा कि,''रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से करीब 35 लोगों की जान चली गई है। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैंने उन लोगों को निकालने और उन्हें दूसरी जगह ले जाने का आदेश दिया है जो उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहां भूस्खलन की संभावना है|




मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि रत्नागिरी और रायगढ़ में राहत व बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना और नौसेना के जवानों को भी तैनात किया गया है।  वहीं, भारी बारिश के चलते पुणे के भीमाशंकर मंदिर के आसपास भी बाढ़ का नजारा है। ये मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।




राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कहर के बाद महाराष्ट्र अलर्ट पर है।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 जुलाई को रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. मौसम विभाग ने कोंकण तट पर अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों प्रत्येक लोगों के परिजनों के लिए PMNRF से  2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे|



गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि,''महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने CM श्री उद्धव ठाकरे और NDR के DG से बात की है। NDRF टामें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहाँ हर सम्भव मदद पहुँचा रही है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।